फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder case registered in case of recovery agent's death

Lucknow News: संदिग्ध हालात में रिकवरी एजेंट की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज

Tue, 01 Oct 2024 07:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 01 Oct 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
Murder case registered in case of recovery agent's death
- पिता ने एक सहयोगी व अन्य पर जताया जहर देकर मारने का शक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। विकासनगर के सेक्टर-3 निवासी लोन रिकवरी एजेंट सागर सिंह की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में हत्या का केस गुडंबा थाने में दर्ज किया गया है। मृतक के पिता हंसराज सिंह ने बेटे के सहयोगी शर्माजी और अन्य लोगों पर जहर देकर मारने का शक जताया है।
हंसराज के मुताबिक, आठ मार्च 2024 को सागर ने बताया कि दफ्तर में कार्यरत शर्माजी ने जरूरी काम के लिए घर पर बुलाया है। वह बाइक से निकला था। शाम को कैब चालक उसे घर लेकर पहुंचा तो वह लड़खड़ा रहा था। उसने बताया था कि दफ्तर के लोगों ने ठंडाई पिला दी है। सुबह वह कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा था। उसका शरीर नीला पड़ चुका था।
विज्ञापन

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी थी। सागर के पिता ने हत्या का शक जताते हुए शिकायत की, पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। उन्होंने पुलिस आयुक्त से मिलकर शिकायत की। आदेश होने पर सोमवार को हत्या का केस गुडंबा थाने में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed