फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder case registered against many including inspector In case of death of man in police custody in Lucknow

पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत: इंस्पेक्टर समेत कई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज; मां की तहरीर पर लिखा गया

Sat, 26 Oct 2024 11:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 26 Oct 2024 11:54 PM IST
सार

राजधानी में पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत के मामले में मां की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है।इसमें इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मियों समेत कई अन्य को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
murder case registered against many including inspector In case of death of man in police custody in Lucknow
मृतक मोहित पांडेय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शनिवार को पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक मोहित की मां की तहरीर पर केस दर्ज किया हया है। इसमें चिनहट थाना इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी, आदेश, आदेश के चाचा व अन्य पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

बताते चलें कि नई बस्ती जैनाबाद निवासी व्यापारी मोहित कुमार पांडेय (32) की जान चली गई। मारपीट की सूचना पर शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे चिनहट पुलिस उनको थाने लेकर गई थी। रात भर मोहित को थाने में रखा। शनिवार दोपहर में लोहिया अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों का आरोप है कि पुलिस ने हवालात में मोहित की पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- पुलिस कस्टडी में युवक की मौत: भाई की आंखों देखी, 'वह पानी मांग रहा था... किसी ने नहीं पिलाया; तड़पकर तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से उठा ले गई थी पुलिस

मोहित टाई बेल्ट बनाकर बेचते थे। मोहित के यहां गोंडा निवासी आदेश टाई की सप्लाई का काम करता था। चचेरे भाई ऋषि पांडेय ने बताया कि आदेश आए दिन मोहित के घर से रुपये निकाल लेता था। इसको लेकर पूर्व में कई बार विवाद हुआ था। शुक्रवार को आदेश फिर से मोहित के घर आया था। मोहित ने आदेश को काम से हटाने की बात कही। इस पर दोनों में विवाद हो गया। दोनों में हाथापाई भी हो गई। आदेश ने पुलिस को घटना की सूचना दी। रात 9:30 बजे चिनहट पुलिस मोहित के घर पहुंची और उन्हें उठा ले गई।

मोहित को थाने ले जाने की जानकारी मिलने पर उनके बड़े भाई शोभाराम चिनहट कोतवाली पहुंचे। शोभाराम का कहना है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों से भाई को छोड़ने की गुहार लगाई। मोहित की मां तपेश्वरी ने बताया कि शोभाराम को पुलिस ने यह कहते हुए लॉकअप में डाल दिया कि तुम नेता बन रहे हो। इसके बाद शोभाराम को भी शांति भंग की धारा में हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ेंः- पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत: थाने से छुड़ाने गए भाई को भी लॉकअप में डाला, पुलिस ने परिजन से की धक्कामुक्की

आदेश के कहने पर पुलिस ने रात भर किया प्रताड़ित

तपेश्वरी का आरोप है कि आदेश के कहने पर चिनहट पुलिस ने मोहित को रात भर प्रताड़ित किया। आरोप है कि आदेश ने किसी व्यक्ति से मोहित की पिटाई करने के लिए पुलिस कर्मियों को फोन करवाया था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मोहित को जमकर पीटा जिससे उनकी जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed