फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder case register against Mahant Janmejay sharan

महंत जन्मेजय के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज, भाजपा नेता परमानंद ने दी तहरीर

Fri, 08 Feb 2019 10:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Feb 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
murder case register against Mahant Janmejay sharan
महंत जन्मेजय शरण - फोटो : फाइल फोटो

जानकीघाट बड़ास्थान के महंत व श्रीराम जन्मभूमि निर्माण न्यास के अध्यक्ष महंत जन्मेजय शरण के खिलाफ अयोध्या कोतवाली में गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने और लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायर करने का केस दर्ज किया गया है। उक्त मुकदमा भाजपा के अयोध्या महानगर महामंत्री परमानंद मिश्र की तहरीर पर दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन

     
महंत जन्मेजय शरण पर आरोप है कि उन्होंने भाजपा नेता परमांनद मिश्र पर उस समय जानलेवा हमला किया, जब वह अपने घर की ओर जा रहे थे। परमानंद मिश्र ने बताया कि पांच फरवरी को देर शाम वह वासुदेवघाट स्थित अपने घर जा रहे थे। उसी बीच महंत जन्मेजय शरण व उनके साथियों ने उनको घेर लिया और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भाजपा नेता व महंत जन्मेजय शरण के बीच मंदिर की संपत्ति को लेकर अरसे से विवाद चल रहा है। इस घटना को इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed