{"_id":"5c5dafc1bdec227f1c76b85b","slug":"murder-case-register-against-mahant-janmejay-sharan","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत जन्मेजय के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज, भाजपा नेता परमानंद ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत जन्मेजय के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज, भाजपा नेता परमानंद ने दी तहरीर
Fri, 08 Feb 2019 10:05 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
महंत जन्मेजय शरण
- फोटो : फाइल फोटो
जानकीघाट बड़ास्थान के महंत व श्रीराम जन्मभूमि निर्माण न्यास के अध्यक्ष महंत जन्मेजय शरण के खिलाफ अयोध्या कोतवाली में गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने और लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायर करने का केस दर्ज किया गया है। उक्त मुकदमा भाजपा के अयोध्या महानगर महामंत्री परमानंद मिश्र की तहरीर पर दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
महंत जन्मेजय शरण पर आरोप है कि उन्होंने भाजपा नेता परमांनद मिश्र पर उस समय जानलेवा हमला किया, जब वह अपने घर की ओर जा रहे थे। परमानंद मिश्र ने बताया कि पांच फरवरी को देर शाम वह वासुदेवघाट स्थित अपने घर जा रहे थे। उसी बीच महंत जन्मेजय शरण व उनके साथियों ने उनको घेर लिया और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसमें वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भाजपा नेता व महंत जन्मेजय शरण के बीच मंदिर की संपत्ति को लेकर अरसे से विवाद चल रहा है। इस घटना को इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन