फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder case filed against five in the case of death of B.Tech student

Lucknow News: बीटेक छात्र की मौत के मामले में पांच पर हत्या का केस दर्ज

Fri, 12 Sep 2025 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 12 Sep 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Murder case filed against five in the case of death of B.Tech student
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। दुबग्गा के माल जेहटा रोड स्थित एमसी सक्सेना कॉलेज में पढ़ने वाले बीटेक छात्र रजनीश सिंह (20) की मौत के मामले में उनकी दोस्त कंचन सिंह, उसके भाई शिवम सिंह, बहन माधुरी सिंह, सहेली मुस्कान और मुस्कान के चाचा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


रजनीश के पिता गोरखपुर डाढीडीह थवईपार पीपीगंज निवासी गुड्डू सिंह ने 8 सितंबर को दुबग्गा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि बेटे के साथ पढ़ाई करने वाली कंचन सिंह और अन्य नामजद आरोपियों ने मिलकर 27 अगस्त की रात कमरे में बुलाकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने रजनीश की हत्या को आत्मदाह का रूप देने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दुबग्गा अभिनव वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ था कि रजनीश की मौत की वजह हैंगिंग आया था। इससे यह साफ है कि रजनीश ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। अब पिता ने हत्या का केस दर्ज कराया है, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच में पता चला है कि आरोपी कंचन सिंह भी गोरखपुर की रहने वाली है रजनीश के साथ ही पढ़ाई करती है। रजनीश सिंह कॉलेज के पास ही बने एक हॉस्टल में रहता था। उसी हॉस्टल के एक कमरे में कंचन सिंह भी रहती थी। 27 अगस्त की रात रजनीश का शव पंखे से चादर के सहारे कमरे में लटका मिला था। रजनीश के पिता गुड्डू सिंह सऊदी अरब में काम करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed