{"_id":"67ba13e19dbe0d6f270171fe","slug":"murder-case-against-husband-in-case-of-wifes-death-shravasti-news-c-104-1-srv1002-109592-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विवाहिता की मौत के मामले में पति पर हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विवाहिता की मौत के मामले में पति पर हत्या का मुकदमा
Sat, 22 Feb 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जमुनी कला निवासी बसंती यादव की शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर सिरसिया पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिरसिया पुलिस को तहरीर देकर थाना क्षेत्र के ग्राम ऊधोपुरवा निवासी हनुमान प्रसाद यादव ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी पुत्री बसंती यादव (28) का विवाह 10 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ही जमुनी कला निवासी साबित राम उर्फ बाबूराम यादव के साथ किया था। दामाद आए दिन बसंती को मारता-पीटता व प्रताड़ित करता था।
शुक्रवार को फोन पर सूचना मिली थी कि बसंती की मौत हो गई है। पीड़ित जब जमुनी कला पहुंचे तो देखा कि गले में रस्सी का निशान है। ऐसे में उन्होंने आशंका जताई है कि दामाद साबित राम ने बसंती की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी पति घर छोड़कर भाग गया है। इस बारे में थानाध्यक्ष सिरसिया राज कुमार सरोज ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।