{"_id":"5bd6b9b5bdec22693a66403e","slug":"murder-and-loot-in-lucknow-and-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ व अमेठी में कैशियरों को गोली मारकर 14 लाख से ज्यादा लूटे, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ व अमेठी में कैशियरों को गोली मारकर 14 लाख से ज्यादा लूटे, एक की मौत, एक घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Updated Mon, 29 Oct 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में अपराधियों का हौसला बुलंद है। उन पर सरकार की सख्ती का असर होता नहीं दिख रहा है। सोमवार की सुबह लखनऊ व अमेठी में एक जैसी वारदात हुई। दोनों जगह बदमाशों ने कुल मिलाकर 14 लाख रुपये से ज्यादा की लूट की और कैशियर को गोली मार दी। लखनऊ में बिहारी गैस एजेंसी के कैशियर श्याम सिंह बैंक में रुपये जमा करने जा रहे थे। बाइक से आए बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और करीब 10 लाख रुपये लूट ले गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
वहीं, अमेठी में भाजपा नेता जंगबहादुर के पेट्रोल पंप का कैशियर चार लाख 29 हजार 600 रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान गौरीगंज थाना क्षेत्र के लोदी बाबा के पास बाइक से आए तीन बदमाशों ने कैशियर को गोली मारकर रुपये लूट लिए। घायल कैशियर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
लखनऊ में हुई वारदात में श्याम सिंह को सीने में गोली मारी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर दो बदमाश सवार थे। बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था जबकि पीछे बैठे बदमाश ने चेहरे पर कपड़ा लपेट रखा था।
विज्ञापन
बदमाश श्याम सिंह को गोली मारकर रुपये भरा बैग लूटकर भाग गए। श्याम सिंह लखनऊ के खुर्दही बाजार के गोसाईगंज में रहते थे। उनके दो बेटियां हैं। छोटी बेटी शुभी केंद्रीय विद्यालय में जबकि बड़ी बेटी गुंजा अवध डिग्री कॉलेज में पढ़ती है।