{"_id":"654fb00906e01f5f860d7b26","slug":"murder-accused-arrested-raebareli-news-c-101-1-slko1031-6694-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भाजपा के बूथ उपाध्यक्ष की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भाजपा के बूथ उपाध्यक्ष की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार
Sat, 11 Nov 2023 10:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। भाजपा के बूथ उपाध्यक्ष रामदास पासवान की हत्या के एक और आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में दो आरोपी पहले पकड़े जा चुके हैं। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
खीरों क्षेत्र के बसिगवां निवासी रामदास पासवान (50) की दो दिन पूर्व जमीन विवाद में लाठी व धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई थी। रामदास के बेटे बेटे रोहित ने गुरुबख्शगंज निवासी मुन्नूलाल, उसके बेटे धर्मेद्र सोनी, अरविंद सोनी और नरेंद्र सोनी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस ने मुन्नालाल, उसके बेटे धर्मेद्र को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उनसे पूछताछ में पता चला कि भदोखर क्षेत्र के पूरे डाढे मजरे अमेठी निवासी अवधेश कुमार यादव भी घटना में शामिल था। थाना प्रभारी प्रवीर गौतम ने बताया कि अवधेश को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के दो आरोपी अरविंद सोनी और नरेंद्र अभी फरार हैं। (संवाद)