फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   munna bajrangi wife predicted life thread to munna bajrangi

मुन्ना बजरंगी की पत्नी ने 10 दिन पहले ही जताई थी हत्या की आशंका, सीएम से लगाई थी सुरक्षा की गुहार

Tue, 10 Jul 2018 01:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Jul 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
munna bajrangi wife predicted life thread to munna bajrangi
seema singh - फोटो : amar ujala

शार्प शूटर मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने राजधानी लखनऊ में 29 जून को प्रेस कॉफ्रेंस कर पति की हत्या की आशंका जतायी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए उसने कहा था कि यूपी पुलिस और एसटीएफ मेरे पति का एनकाउंटर करना चाहती है। सीमा सिंह ने आरोप लगाया था कि झांसी जेल में मुन्ना बजरंगी के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। साथ ही खाने में जहर देकर मारने का प्रयास भी किया गया है।

विज्ञापन


पढ़ें-28 महीने में खत्म हुआ मुन्ना बजरंगी के 32 सालों का साम्राज्य, पढ़ें अंत की पटकथा...
विज्ञापन


सीमा सिंह ने हत्या की साजिश रचने का आरोप कई प्रभावशाली नेता और अफसरों पर लगाया था। उन्होंने कहा था इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है, जिसमें एसटीएफ के अधिकारी जेल में ही मुन्ना बजरंगी को मारने की बात कह रहे हैं। इसकी शिकायत कई अफसरों और न्यायालय से की लेकिन कहीं से भी सुरक्षा नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिर्फ मेरे पति ही नहीं मेरे पूरे परिवार को जान का खतरा है। 

सीमा सिंह ने यूपी पुलिस पर आरोप लगाया था कि 2016 मेरे भाई की हत्या कर दी गई थी लेकिन पुलिस ने टालमटोल कर केस बंद कर दिया। इसके बाद हमारे शुभचिंतक तारिक मोहम्मद की भी हत्या कर दी गई लेकिन पुलिस खाली हाथ बैठी रही।

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed