{"_id":"69cd8ac6a4426f6bb6089538","slug":"municipal-corporations-resolution-day-on-april-10-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1672544-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नगर निगम का समाधान दिवस 10 अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नगर निगम का समाधान दिवस 10 अप्रैल को
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम का संपूर्ण समाधान दिवस इस बार महीने के पहले शुक्रवार के बजाय दूसरे शुक्रवार (10 अप्रैल) का आयोजित होगा। अप्रैल के पहले शुक्रवार को अवकाश और गृहकर साॅफ्टवेयर बंद होने के कारण यह बदलाव किया गया है। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि पहले शुक्रवार को गुड फ्राइडे का सार्वजनिक अवकाश है। ऐसे में समाधान दिवस अब माह के दूसरे शुक्रवार को होगा। उसमें पहले की तरह ही सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक नगर निगम और जलकल विभाग से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई और निस्तारण किया जाएगा।