{"_id":"5ae6db484f1c1b320a8b740a","slug":"municipal-corporation-will-make-five-star-toilets-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में बनेंगे ऐसे जनशौचालय कि वहां से निकलकर लोग कहेंगे ‘वाह’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में बनेंगे ऐसे जनशौचालय कि वहां से निकलकर लोग कहेंगे ‘वाह’
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखऊ में अब ऐसे जनशौचालय बनेंगे, जिनमें आपको लगेगा कि किसी पांच सितारा होटल के विदेशी टॉयलेट में हैं। इन जनशौचालयों में लुक से लेकर सारी चीजें ऐसे व्यवस्थित होंगी कि वहां जाने वाला ‘वाह’ करके ही निकले।
विज्ञापन
इसके लिए इन शौचालयों पर 35 से 45 लाख रुपये तक खर्च किए जाएंगे। इन्हें बनाने का काम भी जल्द शुरू होगा। इसके लिए जगह चिह्नित कर नगर निगम ने टेंडर भी जारी कर दिया है। सुविधा शुल्क का निर्धारण बाद में होगा।
विज्ञापन
शहर में अभी तक एक भी ऐसा जनशौचालय नहीं है, जो सुविधाओं के लिहाज से अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो। इसे देखते हुए अब राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर ऐसे छह जनशौचालय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
चारबाग रेलवे स्टेशन के पास दो, कैसरबाग मछली मंडी में एक, बड़ा इमामबाड़ा के पास एक, पॉलीटेक्निक चौराहे के पास एक और एयरपोर्ट के पास एक जनशौचलाय बनाया जाएगा।
पूरा शौचालय होगा वातानुकूलित
नगर निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर एसके जैन कहते हैं कि जनशौचालयों में लगाए जाने वाले उपकरण और दी जाने वाले सुविधाएं भी उच्च स्तर की होंगी।
पांच सितारा होटल की तरह यहां सेंसर वाले नल, बाथरूम में बेहतरीन फव्वारा और शॉवर, शौच के लिए उच्च क्वालिटी वाली विदेशी सीट लगाई जाएगी। पूरा शौचालय वातानुकूलित होगा।
हाथ धुलने के लिए लिक्विड व साबुन के साथ ही हाथ साफ करने के लिए नैपकिन और सुखाने के लिए ड्रायर भी लगा होगा। वाटर एटीएम के साथ ही यहां बैंक एटीएम की सुविधा भी मिलेगी।

सामान्य से करीब तीन गुना होगा खर्च
डेमो
प्रोजेक्ट मैनेजर एसके जैन का कहना है कि विशेष स्तर के इन जनशौचालय के लिए बजट की कोई समस्या नहीं है। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन और 14वें वित्त आयोग से बजट मिल रहा है। इन जनशौचालय के बनाने पर खर्च तो सामान्य से करीब तीन गुना अधिक आ रहा है मगर यह होंगे खास।
शहर में मॉडल के तौर पर विशेष जनशौचालय बनाने के लिए अच्छी संस्थाओं का भी चयन किया जा रहा है, ताकि उनका निर्माण और संचालन सही से हो। इसे लेकर टेंडर की शर्तों में बदलाव किया गया है, जिससे अच्छे कारोबार वाली संस्थाएं ही इसके लिए आगे आएं।
- एसके जैन, प्रोजेक्ट मैनेजर