फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   municipal corporation will demolish all shabby buildings

नगर निगम रिवर बैंक कॉलोनी में खाली कराएगा जर्जर आवास, थर्ड पार्टी रिपोर्ट आने के बाद नगर निगम शुरू करेगा कार्रवाई

Fri, 25 Jun 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
municipal corporation will demolish all shabby buildings
जर्जर हो चुके तीन फ्लैट ढहने के बाद नगर निगम अब रिवर बैंक कॉलोनी के गोमती सदन के आवास खाली कराएगा। दो दिन में थर्ड पार्टी जांच रिपोर्ट भी मिल जाएगी। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने अपनी टीम को रिपोर्ट मिलते ही आवास खाली कराने की कार्रवाई शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन

हादसे के बाद नगर निगम प्रशासन ने गोमती सदन के सभी किराएदारों को मकान खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही ढह चुके फ्लैटों से सटे फ्लैटों के किराएदारों को दूसरे आवासों में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने इन्हें ढहाने का काम शुरू कर दिया है। रिवर बैंक कॉलोनी के गोमती सदन में कुल 49 फ्लैट हैं। उनमें से फ्लैट नंबर 47, 48 व 49 बुधवार की सुबह जर्जर होने के कारण ढह गए थे। इन फ्लैटों से लगे तीन और फ्लैट नंबर 32, 41 व 46 जो ढह सकते हैं, उनको खाली करा लिया गया है।
विज्ञापन

जांच के बाद ढहाई जाएगी कॉलोनी
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि गोमती सदन के सभी किराएदारों को तत्काल आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। जितना संभव होगा उतने किराएदारों को नगर निगम शिफ्ट करेगा, बाकी को खुद अपना इंतजाम करना होगा। खाली होने के बाद बिल्डिंग के ढांचे की मजबूती की जांच इंजीनियरों की टीम से कराई गई है। जांच रिपोर्ट आते ही बिल्डिंग को जर्जर घोषित कर ढहा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवंटी खुद भी करा सकते हैं मरम्मत
अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी का कहना है कि जो आवंटी मरम्मत कराने की अनुमति मांगते हैं। उनको अनुमति दी जाती है। जरूरी होने पर नगर निगम भी कुछ मरम्मत कराता है। यदि कोई छत जर्जर है तो उसको तोड़ना ही पड़ता है लेकिन जब तक कब्जा खाली नहीं होगा उसे तोड़ भी नहीं सकते।

शहर में और भी जर्जर मकान
नगर निगम की रिवर बैंक कॉलोनी के अलावा शहर में 178 मकान जर्जर हैं। यह नगर निगम ने सर्वे कर चिह्नित किए हैं। जर्जर मकानों की सूची बनी है उसमें सबसे अधिक 60 इमारतें नगर निगम के जोन एक में हैं। जिसमें हजरतगंज, अमीनाबाद, लालाबाग, लालकुआं, उदयगंज, पान दरीबा आदि की इमारते हैं। इसी तरह जोन दो में 45, जोन तीन में 11, जोन चार में आठ और पुराने जोन छह में आने वाले पुराने लखनऊ के क्षेत्र में 54 जर्जर इमारतें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed