फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Corporation will clean Gomti with the help of Territorial Army

Lucknow News: टेरिटोरियल आर्मी के साथ गोमती साफ करेगा नगर निगम

Tue, 03 Feb 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will clean Gomti with the help of Territorial Army
लखनऊ। नगर निगम गोमती की सफाई के लिए टेरिटोरियल आर्मी (कम्पोजिट इकोलजिकल टास्क फोर्स बटालियन) के साथ मिलकर काम करेगा। इसके लिए एमओयू होगा। नगर आयुक्त ने प्रस्ताव पास कर दिया है। टेरिटोरियल आर्मी को पत्र भेजा गया है। एलडीए की सीजी सिटी झील में भी यह संगठन काम कर रहा है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता मनोज प्रभात ने बताया कि 39 गोरखा राइफल्स की टेरिटोरियल आर्मी गोमती की सफाई और इसकी निगरानी में नगर निगम का सहयोग करेगी। इसे लेकर उनका प्रस्ताव आया था। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने एमओयू की मंजूरी देने के साथ मनोज प्रभात को अधिकृत भी कर दिया है। टेरिटोरियल आर्मी के कंपनी कमांडर मेजर कंवरदीप सिंह नेगी को पत्र भेजा गया है, ताकि वे भी अपनी ओर से एमओयू की प्रक्रिया को पूरा करें।
विज्ञापन




यह काम करेगी आर्मी

25 जवानों की टीम गोमती की सफाई में सहयोग के लिए रहेगी। यह इसकी निगरानी भी करेगी कि नगर निगम की ओर से काम सही से किया जा रहा है या नहीं? इसके अलावा नदी में कहां सफाई की जरूरत है। टीम यह सुझाव भी देगी कि गंदगी को कैसे रोका जा सकता है? निगरानी होने से लोगों को नदी को गंदा करने से रोका जाएगा। किनारे पर अतिक्रमण करने वालों पर भी रोक लगेगी। आर्मी सफाई के संसाधन जुटाने में भी सहयोग करेगी। गोमती की नियमित निगरानी की अभी कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




20 सेक्टरों में बांटा जाएगा नदी का रूट

मनोज प्रभात ने बताया कि नगर निगम और टेरिटोरियल आर्मी की टीम गोमती बैराज से लेकर घैला तक करीब 20 किमी के दायरे में सफाई और उसकी निगरानी करेगी। इस रूट को 20 सेक्टरों में बांटा जाएगा। हर सेक्टर में निगरानी के लिए आर्मी का एक जवान रहेगा। आर्मी सेवाभाव से यह काम करेगी। इससे नगर निगम को कोई खर्च नहीं देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed