फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal corporation will build Kalyan Mandap in Alamnagar and Kapurthala

Lucknow News: आलमनगर और कपूरथला में नगर निगम बनाएगा कल्याण मंडप

Sat, 26 Jul 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will build Kalyan Mandap in Alamnagar and Kapurthala
सामुदायिक केंद्र (पटेल पार्क)।
लखनऊ। नगर निगम आलमनगर वार्ड में नया कल्याण मंडप बनाएगा। इसके लिए जगह चिह्नित की जा रही है। वहीं, कपूरथला चौराहे के पास पुराने सामुदायिक केंद्र (पटेल पार्क) की जगह अब नया कल्याण मंडप बनेगा। इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार हो गई है। वर्षा ऋतु के बाद काम शुरू हो सकता है।
विज्ञापन


आलमनगर वार्ड में प्रस्तावित कल्याण मंडप पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे और यह करीब पांच हजार वर्ग फीट जमीन पर बनेगा। इसके लिए बजट अवस्थापना निधि से मिलेगा। क्षेत्रीय पार्षद रेखा सिंह ने इसका प्रस्ताव भी दिया है। उनका कहना है कि कुमारपुरम कॉलोनी में इसके लिए अभी जमीन चिह्नित की जानी है।
विज्ञापन

वहीं, अलीगंज में कपूरथला चौराहे के पास पुराने पटेल पार्क सामुदायिक केंद्र की जगह पर जो नया कल्याण मंडप बनेगा, उस पर करीब साढ़े सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी जमीन करीब 5,500 वर्ग मीटर है और यह दो मंजिला होगा। अधिशासी अभियंता संजय पांडेय ने बताया कि टेंडर हो चुका है, अब उनका मूल्यांकन किया रहा है। इस महीने यह फाइनल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी यहां हैं नगर निगम के कल्याण मंडप

महानगर, विकास नगर सेक्टर-एक, सामुदायिक केंद्र विकास नगर सेक्टर- चार, पटेल पार्क बहुउद्देशीय भवन बड़ा चांदगंज, सामुदायिक केंद्र मनकामेश्वर वार्ड, राजेंद्र नगर, सुदर्शनपुरी, सामुदायिक केंद्र पुराना किला, बाबू बनारसी दास सामुदायिक केंद्र पुराना किला, मानसरोवर योजना, जियामऊ, गनेशगंज।


Iएक से डेढ़ साल में पूरा होगा कामI

Iकल्याण मंडपों का निर्माण एक से डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा। इनके बनने से बड़ी आबादी को फायदा होगा। वैवाहिक आयोजनों के लिए उन्हें कम किराये पर अच्छा स्थान मिल जाएगा।I

I- महेश वर्मा, मुख्य अभियंता नगर निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article