फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   municipal corporation still could not recover 500 carore of house tax

बकायेदार नहीं जमा कर रहे गृहकर के 500 करोड़,100 करोड़ से अधिक की बकायेदारी सरकारी विभागों पर

Sat, 30 Jan 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
municipal corporation still could not recover 500 carore of house tax
नगर निगम
लखनऊ। शहर के दो लाख से अधिक गृहकर बकायेदार नगर निगम के 500 करोड़ से अधिक रुपये नहीं जमा कर रहे हैं। इनमें सरकारी विभाग भी हैं। इस बीच गृहकर में चल रही छूट रविवार को खत्म हो जाएगी। अवकाश में भी टैक्स जमा होगा।
विज्ञापन

नगर निगम की आय का सबसे बड़ा जरिया गृहकर है। इससे वह जनसुविधाओं का रखरखाव करता है। बावजूद इसके बड़े बकायेदार 500 करोड़ से रुपये से अधिक का टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। 100 करोड़ रुपये से अधिक की बकायेदारी तो प्रदेश के सरकारी विभागों पर ही है। केंद्र सरकार के विभागों पर 40 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। टैक्स की वसूली को नगर निगम प्रशासन नोटिस और बिल विभागों को भेज रहा है, लेकिन उन पर फर्क नहीं पड़ रहा है। यह स्थिति तब है जब सरकारी विभागों से टैक्स वसूली को लेकर महापौर मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक से मिलकर पत्र भी दे चुकी हैं। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि बकायेदारों से टैक्स वसूली को लेकर लगातार अभियान चल रहा है। कुर्की और सीलिंग की जा रही है। जो कर निरीक्षक वसूली में ढिलाई कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। गृहकरदाता पांच प्रतिशत की छूट का लाभ ले सकें, इसके लिए रविवार को भी सभी जोनल कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन

आम आदमी टैक्स देने में आगे
नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक 5.69 लाख गृहकरदाताओं में से अब तक 2.73 लाख टैक्स अदा कर चुके हैं। इनमें से करीब दो लाख करदाता आम लोग हैं। ये न तो बड़े कारोबारी और न ही बड़े विभाग वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच प्रतिशत की मिलेगी छूट
गृहकर पर दी जा रही पांच प्रतिशत की छूट पाने का आज आखिरी दिन है। इसके बाद इस वित्तीय वर्ष में इसका लाभ नहीं मिलेगा। गृहकरदाता छूट ले सकें, इसके लिए अवकाश के दिन भी नगर निगम के सभी जोनल कार्यालयों में सुबह दस से शाम चार बजे तक टैक्स जमा होगा। घर बैठे नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in पर गृहकर जमा कर सकते हैं। पेटीएम, ईसुविधा, ऑनलाइन बैंकिंग, एचडीएफसी व एक्सिस बैंक के काउंटर पर भी टैक्स जमा किया जा सकता है।
प्रमुख बड़े बकाएदार
राज्य संपत्ति विभाग- 45 करोड़
जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया - 3.75 करोड़
सीपीडब्लूडी -1.70 करोड़
राष्ट्रीय संस्कृति संपदा, अलीगंज-1.00 करोड़
गिरि विकास अध्ययन केंद्र- 90 लाख रुपये
सरदार पटेल इंस्टीट्यूट-1.67 करोड़
एमसी सक्सेना कॉलेज-3.08 करोड़
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान -1.32 करोड़
वेव इंफ्राटेक गोमती नगर- 1.06 करोड़
सहारा बाजार गोमती नगर- 1.02 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed