{"_id":"6764824a053a716c800ee3b7","slug":"municipal-corporation-sealed-19-shops-for-not-depositing-outstanding-house-tax-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1001381-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बकाया गृहकर जमा न करने पर नगर निगम ने सील कीं 19 दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बकाया गृहकर जमा न करने पर नगर निगम ने सील कीं 19 दुकानें
विज्ञापन
दुकानें सील करने पहुंची टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। बकाया गृहकर जमा न करने पर बृहस्पतिवार को नगर निगम ने 19 दुकानें सील की हैं। यह कार्रवाई कुर्की का नोटिस जारी होने के बाद भी बकाया टैक्स जमा न करने को लेकर हुई। अभियान के दौरान 5.66 लाख रुपये गृहकर भी जमा हुआ।
नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि कई ऐसे भवनस्वामी रहे, जिन्होंने सीलिंग की कार्रवाई के दौरान मौके पर बकाया टैक्स जमा किया। गोमतीनगर, बालागंज, आशियाना और इंदिरानगर में दुकानें सील की गई हैं, जिन पर कार्रवाई की गई है सभी व्यावसायिक भवन हैं।
विज्ञापन