फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Corporation Executive Committee meeting today....

Lucknow News: खूंखार हुए कुत्ते, 24 घंटे में चार लोगों पर किया हमला

Mon, 06 Jul 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Executive Committee meeting today....
आवारा कुत्ते।
लखनऊ। नक्खास क्षेत्र स्थित शाहगंज में कुत्तों ने 24 घंटे में चार लोगों पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इससे इलाके में भय का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्तों के डर से कई छोटे बच्चों ने स्कूल जाना तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन


शाहगंज में शनिवार देर शाम 60 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला मोहल्ले में चादर बेच रही थी। इसी दौरान दो कुत्तों ने पीछे से उन पर हमला कर दिया और पैर में काट लिया। इसी तरह, सात वर्षीय एक बच्ची पर भी कुत्ते ने हमला किया। पैर के ऊपरी हिस्से में गहरे जख्म होने के कारण बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उसका इलाज चल रहा है। इसके अलावा कुत्ते ने दो अन्य दोस्तों को भी काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


नक्खास क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि यहां 30 से 40 कुत्ते झुंड में घूमते हैं। कुछ पागल हो चुके हैं, जो शांत चलते-चलते अचानक राहगीरों पर हमला बोल देते हैं। इसके चलते अब लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में नगर निगम और पार्षद से भी शिकायत की है, लेकिन समाधान नहीं निकला।

आवारा कुत्ते।

आवारा कुत्ते।

आवारा कुत्ते।

आवारा कुत्ते।

आवारा कुत्ते।

आवारा कुत्ते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed