{"_id":"6ab43fadf7f2176bcc032442","slug":"municipal-corporation-contract-worker-commits-suicide-by-hanging-himself-lucknow-news-c-13-lko1070-1933945-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नगर निगम के संविदाकर्मी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नगर निगम के संविदाकर्मी ने फंदा लगाकर दी जान
Thu, 24 Sep 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 24 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
आलमबाग। आशियाना के सेक्टर-जी में मंगलवार रात नगर निगम के संविदा सफाईकर्मी राजू भारती (45) ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
मूलरूप से रायबरेली के लालगंज बैसवारा निवासी राजू पत्नी रत्ना और दो बेटों ऋषभ व राहुल के साथ सेक्टर-जी में किराये के मकान में रहते थे। उनके भाई राजेंद्र के अनुसार, मंगलवार शाम राजू नशे में घर लौटे। पत्नी ने परिचित के घर जन्मदिन पार्टी में चलने के लिए कहा। राजू के मना करने पर वह बच्चों के साथ पार्टी में चली गई। देर रात लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा। अंदर राजू का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। परिजन उन्हें उतारकर लोकबंधु अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आशियाना इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है और न ही कोई सुसाइड नोट मिला है।