फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Commissioner must find a permanent solution for garbage dumping in Madeyganj: High Court

मदेयगंज में कचरा डंप करने का स्थायी हल निकालें नगर आयुक्त : हाईकोर्ट

Wed, 09 Sep 2026 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Municipal Commissioner must find a permanent solution for garbage dumping in Madeyganj: High Court
लखनऊ। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सीतापुर रोड स्थित मदेयगंज के ब्रह्मनगर में कचरा डंप करने की समस्या का स्थायी हल निकालने का आदेश नगर आयुक्त को दिया है। यह भी कहा कि स्थायी समाधान होने तक लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अस्थायी उपाय करें। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति सैयद कमर हसन रिजवी की खंडपीठ ने यह आदेश कुलदीप की जनहित याचिका पर दिया।
विज्ञापन

याची ने ब्रह्मनगर में कबीर मंदिर के सामने रिहायशी इलाके में कचरा फेंके जाने से हो रही गंदगी की समस्या का मुद्दा उठाया है। याची की ओर से पेश तस्वीरें देखकर कोर्ट ने कहा कि हालात याचिका में बताई गई स्थिति से ज्यादा बदतर हैं। सड़क से लगी जमीन पर खुलेआम कचरा डंप किया जा रहा है। इससे इलाके के लोगों व गुजरने वालों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। नगर निगम के अधिवक्ता भी पेश हुए। कोर्ट ने कहा कि यह घनी आबादी वाली बस्ती है। नगर आयुक्त ऐसी जगह तलाशें, जहां कचरा फेंका जा सकता है। अगर वहां कॉम्पैक्टर लगाया जा सके तो इसके भी उपाय करें। अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed