{"_id":"5feae0ca8ebc3e3d5a44e720","slug":"munavvar-rana-s-daughter-joins-samajwadi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छोटे दलों के लिए सपा का दरवाजा हमेशा खुला रहेगा : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे दलों के लिए सपा का दरवाजा हमेशा खुला रहेगा : अखिलेश
Tue, 29 Dec 2020 07:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 29 Dec 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यालय में अखिलेश यादव व अन्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में छोटे दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि छोटे दलों के लिए सपा का दरवाजा हमेशा खुला रहेगा। साथ ही उन्होंने यह भी एलान किया है कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर सीएए और एनआरसी के खिलाफ हुए आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष मंगलवार को पार्टी कार्यालय में शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैय्या राणा व बसपा से निष्काषित मसूद आलम और पूर्व कोऑर्डिनेटर व पूर्व विधायक रमेश गौतम को सपा की सदस्यता दिलाने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। छोटे दलों से मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने से जुडे सवाल पर अखिलेश ने कहा कि तमाम दलों के लोग सपा में शामिल हो रहे हैं और बहुत से लोग शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा छोटे दलों के लिए भी पार्टी का दरवाजा खुला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कृषि बिल के विरोध में किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन का समर्थन करने पर सपा नेताओं पर सबसे अधिक झूठे मुकदमे किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह एनआरसी और सीएए के खिलाफ आंदोलन के दौरान भी सपा नेताओं समेत तमाम लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इन मुकदमों को सपा सरकार बनने पर वापस लिया जाएगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार एक्सप्रेस वे के किनारे जो मंडियां बना रही थी उसका काम इस सरकार ने बंद करवा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को धोखा दे रही है।
सपा के विजन पर काम कर रही भाजपा सरकार
सपा अध्यक्ष में आगरा, कानपुर व गोरखपुर में प्रस्तावित मेट्रो परियोजना को सपा सरकार का विजन बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने विजन पर काम नहीं कर रही है। इसका ही नतीजा है कि लखनऊ मेट्रो का अब तक विस्तार नहीं हो पाया है। आगरा और कानपुर में मेट्रो चलाने का विजन सपा है, इसलिए वहां पर शिलान्यास किया गया, जबकि गोरखपुर व वाराणसी में अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया है, क्योंकि भाजपा सरकार के पास विजन नहीं हैं।
सोमैय्या राणा व बसपा के दो प्रमुख नेता सपा में शामिल
इस मौके पर मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैय्या राणा के अलावा गोंडा में बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम व पूर्व विधायक रमेश गौतम ने करीब 200 समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ली। इनमें तमाम जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य शामिल हैं।
सोमैय्या राणा व बसपा के दो प्रमुख नेता सपा में शामिल
इस मौके पर मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैय्या राणा के अलावा गोंडा में बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम व पूर्व विधायक रमेश गौतम ने करीब 200 समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ली। इनमें तमाम जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य शामिल हैं।