फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mumbai girl files sexual harassment case

फिल्म अभिनेत्री बनाने का झांसा दे मुंबई की युवती का यौन शोषण

Sun, 26 Sep 2021 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Mumbai girl files sexual harassment case
मुंबई की युवती ने इंदिरा नगर थाने में दर्ज कराया मुकदमा। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
फिल्म अभिनेत्री बनाने का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए मुंबई की एक युवती ने इंदिरानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर डॉ. रामफल प्रजापति ने बताया कि दिव्यांश तिवारी व उसकी बहनों नीतू व नेहा को नामजद किया गया है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
मुंबई के कांदीवली में रहने वाली एक युवती टिकटॉक पर वीडियो बनाती थी। करीब दो साल पहले एक कार्यक्रम में उसकी मुलाकात इंदिरानगर के मानस सिटी निवासी दिव्यांश तिवारी उर्फ राजेंद्र पंडित से हुई।
आरोप है कि राजेंद्र ने खुद को बड़ा व्यापारी बताया। कहा कि उसका प्रोडक्शन हाउस है और वह फिल्म बनाने जा रहा है। उसने युवती को बॉलीवुड अभिनेत्री बनाने का झांसा देकर जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन

राजेंद्र ने उसे दो साल तक अपने साथ लखनऊ समेत अन्य शहरों में लिवइन रिलेशन में रखा। वह गर्भवती हुई तो दबाव बनाकर गर्भपात करा दिया। शादी का दबाव बनाया तो उसे पीटकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि उसने राजेंद्र के घर जाकर शिकायत की तो उसकी बहनों नीतू व नेहा ने खुद को सपा की बड़ी नेता बताते हुए जेल भेजवाने की धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया।

फिल्म बनाने के नाम पर 20 लाख ऐंठे
युवती ने बताया कि वह टिकटॉक पर वीडियो बनाने के साथ ही शॉर्ट फिल्मों में काम करती थी। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म व यू-ट्यूब पर भी वीडियो पोस्ट करती थी। उसके पास करीब 25 लाख रुपये थे। दिव्यांश ने झांसा देकर करीब 20 लाख रुपये ऐंठ लिए थे।
इकाना स्टेडियम में किया था शो
युवती के मुताबिक, राजधानी के इकाना स्टेडियम में कुछ साल पहले हुए क्रिकेट मैच के दौरान उसने शो किया था। इसमें उसने गाना गाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed