{"_id":"59c8889c4f1c1b2d688b6489","slug":"mulayam-yadav-may-announce-new-party-with-lok-dal-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुलायम पर टिकी नजरें, आज कर सकते हैं कोई बड़ी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम पर टिकी नजरें, आज कर सकते हैं कोई बड़ी घोषणा
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव सोमवार को कोई बड़ी राजनीतिक घोषणा कर सकते हैं। वह लोहिया ट्रस्ट में मीडिया से रूबरू होंगे। सपा में हाशिये पर चले जाने के बाद उनके रुख पर सभी की नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव जब से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाए गए हैं उनकी कोई भूमिका नहीं है। विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने चुनिंदा सीटों पर ही सपा प्रत्याशी का प्रचार किया था। उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन किए जाने पर विरोध जताया था।
विज्ञापन
पढ़ें: आजम खान ने भरे मैदान ले ली इंद्रजीत सरोज की ‘पप्पी’
विज्ञापन
शनिवार को सपा के प्रदेश सम्मेलन में उन्हें बुलावा नहीं भेजा गया। यह पहला मौका था जब वह पार्टी के किसी सम्मेलन में शामिल नहीं हुए। उनके नजदीकी लोगों का कहना है कि मुलायम सिंह सपा में चल रहे घटनाक्रम से दुखी हैं।
समर्थकों के भी राजधानी पहुंचने की तैयारी
मुलायम सिंह यादव
संभव है कि वह सोमवार को कोई बड़ा ऐलान कर दें। भविष्य में वह नई सियासी पारी का संकेत भी दे सकते हैं। मुलायम लोहिया ट्रस्ट में पूर्वाह्न 11 बजे मीडिया से बातचीत करेंगे। इटावा, मैनपुरी से उनके खास समर्थकों के भी राजधानी पहुंचने की तैयारी है।
उनके साथ शिवपाल सिंह यादव रहेंगे। शनिवार को सपा के राज्य सम्मेलन में उन पर निशाना साधा गया था। मुलायम, शिवपाल के साथ खड़े होने का फिर ऐलान कर सकते हैं।
पढ़ें: तो डिंपल यादव नहीं लड़ेंगी अगला चुनाव!
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी सुनील सिंह भी सोमवार को मुलायम सिंह के साथ रहेंगे। उनका कहना है कि सपा के पूर्व अध्यक्ष जल्द ही नई पार्टी बनाएंगे।