फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam will not project his candidates against akhilesh.

मुलायम ने माना अखिलेश ही सपा के 'बॉस', नहीं उतारेंगे अपने प्रत्याशी

Wed, 18 Jan 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Jan 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
 Mulayam will not project his candidates against akhilesh.
मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चुनाव आयोग से पार्टी की बागडोर व साइकिल सिंबल मिल जाने के बाद मुलायम सिंह यादव भी पीछे हट गए हैं। अब वह विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेंगे।

विज्ञापन


मुलायम ने अखिलेश को 38 नामों की सूची सौपकर उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने की सिफारिश की है। इस सूची में उनकी छोटी बहू अपर्णा, शिवपाल के बेटे आदित्य यादव और बर्खास्त मंत्री ओमप्रकाश सिंह, नारद राय, शादाब फातिमा और पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


चुनाव आयोग से अखिलेश यादव के पक्ष में फैसला आते ही समाजवादी पार्टी की राजनीति में एकाएक यू टर्न आ गया है। अब सभी ने मान लिया है कि सपा में अब अखिलेश ही बॉस हैं। उनके फैसले सबकों मान्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अखिलेश के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान करने वाले उनके पिता मुलायम सिंह के रुख में मंगलवार को बदलाव आ गया। आयोग का फैसला आने के बाद सोमवार देर शाम अखिलेश जब उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, तभी से इसके संकेत मिलने लगे थे।

मुलायम ने अखिलेश को दी 38 उम्मीदवारों की सूची

 Mulayam will not project his candidates against akhilesh.
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala

मंगलवार को दोपहर अखिलेश ने फिर मुलायम के आवास पर जाकर उनसे लगभग आधा घंटा बातचीत की। मुलायम ने उन्हें 38 प्रत्याशियों की सूची देते हुए उम्मीदवार बनाने के लिए कहा है।

इनमें दो-चार नामों को छोड़कर शेष सभी पर अखिलेश यादव को भी खास ऐतराज नहीं है। संभावना है कि उनके नामों को प्रत्याशियों की सूची में शामिल कर लिया जाएगा। अखिलेश ने भी यह कहकर रिश्तों को गरमाहट दी कि नेताजी (मुलायम सिंह) से अटूट रिश्ता है, उन्हें साथ लेकर चलेंगे।

शिवपाल ने भी चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ अदालत न जाने की बात कहकर सब कुछ सामान्य हो जाने का संकेत दिया। इससे पहले शिवपाल व अंबिका चौधरी की मुलायम सिंह से उनके आवास पर बातचीत हुई।

शिवपाल नहीं लड़ेंगे चुनाव
मुलायम ने अखिलेश जो सूची सौंपी है, उसमें शिवपाल सिंह यादव का नाम नहीं है। मुलायम ने उनके बेटे आदित्य को जसंवत नगर सीट से चुनाव लड़ाने के लिए कहा है। जसवंतनगर को यादव परिवार का गढ़ माना जाता है। सैफई इसी सीट में आता है। इस समय शिवपाल यहां से विधायक हैं। मुलायम भी इस सीट से कई बार विधायक रह चुके हैं।

बर्खास्त मंत्रियों के साथ मुलायम

 Mulayam will not project his candidates against akhilesh.

मुलायम ने अपने साथ खड़े रहने वाले बर्खास्त मंत्रियों ओमप्रकाश, नारद राय शादाब फातिमा के साथ ही पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी को उनकी सीटों से प्रत्याशी बनाने की सिफारिश की है।

उनकी लिस्ट में गायत्री प्रजापति का भी नाम बताया जा रहा है, जिन्हें अखिलेश पहले ही उम्मीदवार बना चुके हैं।

अपर्णा कैंट सीट से लड़ेंगी चुनाव
मुलायम सिंह ने अपनी छोटी बहू अपर्णा यादव को लखनऊ कैंट सीट से टिकट देने को कहा है। माना जा रहा है कि अखिलेश, अपर्णा को टिकट देने पर एतराज नहीं जताएंगे। अपर्णा को टिकट मिला तो मुलायम की दोनों बहुएं सियासत में सक्रिय हो जाएंगी।

अखिलेश ने कहा, एक दो दिन में जारी कर दूंगा सूची

 Mulayam will not project his candidates against akhilesh.

अखिलेश यादव मंगलवार को सपा प्रत्याशियों की सूची को फाइनल करने में जुटे रहे। कहा कि एक-दो दिन में सूची जारी की जाएगी। कहा, आज मैं उम्मीदवारों की लिस्ट को अंतिम रूप दूंगा। माना जा रहा है कि यह सूची किसी भी समय जारी हो सकती है।

रामगोपाल से लंबी बातचीत
सपा महासचिव रामगोपाल यादव और नरेश अग्रवाल ने मंगलवार शाम को सीएम के सरकारी आवास पर जाकर अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस से गठबंधन, उम्मीदवारों की नई सूची समेत कई मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की।

19 की रैली रद्द, नया कार्यक्रम जल्द:
गठबंधन की घोषणा न होने और वक्त कम रहने की वजह से अखिलेश यादव ने 19 जनवरी को आगरा व अलीगढ़ में प्रस्तावित रैलियां स्थगित कर दी हैं। उनके चुनाव कार्यक्रम की घोषणा जल्द की जाएगी। गठबंधन और प्रत्याशी फाइनल होने पर ही वह चुनावी दौरे पर निकलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed