फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh Yadav warns his party leader.

दलाली व जमीन का कारोबार बंद करें सपाई: मुलायम

Wed, 01 Apr 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 01 Apr 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav warns his party leader.

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के जिला और महानगर अध्यक्षों को भ्रष्टाचार, दलाली और जमीन के कारोबार से दूर रहने की नसीहत दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, मुझे मालूम है कि कुछ लोग भ्रष्टाचार, दलाली और जमीनों के काम में भी लगे हैं। उन्होंने ऐसे अध्यक्षों को चेताया। कहा कि वे ईमानदारी से काम करें। मंत्रियों, विधायकों के पिछलग्गू न बनें।

मुलायम बुधवार को सपा मुख्यालय में जिला व महानगर अध्यक्षों और महासचिवों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन सबसे ऊपर है। संगठन मजबूत होता है तभी चुनावी नतीजे अनुकूल आते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बलरामपुर, गोंडा, आजमगढ़, सुल्तानपुर समेत एक दर्जन जिलों में गुटबंदी का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव से इस पर रोक लगाने को कहा। उन्होंने राज्यसभा सांसदों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए संगठन में जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता दल के घटक दलों से बातचीत अंतिम चरण में

Mulayam Singh Yadav warns his party leader.

सपा सुप्रीमो ने कहा, लोकसभा चुनाव में पार्टी जहां हारी है, वहां के लोग सावधान रहें। संकेत दिया कि वहां के प्रत्याशी बदले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनता परिवार के घटक दलों से बातचीत अंतिम चरण में है।

जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा। पार्टी संगठन के लोग इस संबंध में किसी तरह की दुविधा न रखें। बैठक में वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव, सपा के प्रदेश प्रवक्ता व मंत्री राजेंद्र चौधरी, प्रदेश महासचिव व मंत्री अरविंद सिंह गोप, प्रदेश सचिव एसआरएस यादव आदि मौजूद रहे।

बहस करते हो, बैठ जाओ
कुछ अध्यक्षों पर भ्रष्टाचार के आरोप के जवाब में एक अध्यक्ष ने सपा सुप्रीमो से कहा कि वे जांच करा लें। जो दलाली कर रहे हैं, उन्हें पदों से हटा दें। कुछ अध्यक्षों ने इशारों ही इशारों में मंत्रियों को भी निशाने पर लिया। सपा प्रमुख ने भाषण के बीच में बोलने वाले एक जिलाध्यक्ष को डांटा। यहां तक कहा कि बहस करते हो, बैठ जाओ।

2017 की तैयारी अभी से शुरू करें

Mulayam Singh Yadav warns his party leader.

मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन यदि सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचा दे तो 2017 के चुनाव में आसानी हो जाएगी। उन्होंने इसके लिए अभी से ब्लॉक स्तर तक जनसंपर्क अभियान चलाने और चौपाल लगाने को कहा।

जायज काम के लिए अफसर नहीं करेंगे मना
बैठक में कई जिलाध्यक्षों ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर भी कार्रवाई नहीं होती। इस पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जिलाध्यक्ष यदि जायज काम के लिए अफसरों से कहेंगे तो कौन मना करेगा। उनकी जानकारी में है कि कैसे-कैसे काम बताए और कराए जाते हैं।

सेक्टर प्रभारियों की करें नियुक्तियां
बैठक में बूथ कमेटियों के पुनर्गठन पर जोर दिया गया और अध्यक्षों से सेक्टर प्रभारी तथा सह प्रभारी का चयन कर विधानसभा स्तर पर उनकी बैठक करने की रणनीति बनाने को कहा गया। यह काम 15 अप्रैल तक पूरा करने के निर्देश दिए गए।

विलय हो, पर साइकिल सिंबल न छिने

Mulayam Singh Yadav warns his party leader.

सपा के जनता परिवार में विलय पर कई जिलाध्यक्ष आशंकित दिखे। अधिकतर जिलाध्यक्षों का कहना था कि विलय के बाद नए दल का सिंबल साइकिल ही रहना चाहिए। आम से लेकर खास आदमी तक इससे वाकिफ है।

हर महीने 10 जिलों में प्रशिक्षण शिविर

बैठक में तय हुआ कि हर महीने दस जिलों में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत किन जिलों से होगी, यह जल्द तय कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed