फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh Yadav speaks about Bihar election.

'बिहार में भाजपा की सरकार बनी तो नीतीश होंगे जिम्मेदार'

Mon, 12 Oct 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Oct 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav speaks about Bihar election.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने नीतीश कुमार और लालू यादव को धोखेबाज बताया। कहा, दोनों सिद्धांतविहीन राजनीति करते हैं। बिहार में भाजपा की सरकार बनी तो इसके लिए नीतीश जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन


बिहार के चुनावी दौरे पर गए सपा सुप्रीमो ने रविवार को एक चैनल से इंटरव्यू में कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में 12 साल राज किया, लेकिन एक भी ऐसा काम नहीं किया जिसे जनता याद रख सके। उससे पहले दस साल तक लालू यादव की सरकार रही लेकिन उन्होंने भी कोई चमत्कारी काम नहीं किया।
विज्ञापन


नीतीश और लालू का गठबंधन हमने कराया और सीटों के बंटवारे में हमें ही नहीं पूछा। नीतीश को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित करने के लिए लालू प्रसाद को हमने ही राजी किया। लालू मानते हैं कि उन्हें सजा दिलाने में नीतीश की भी भूमिका थी। नीतीश ने भाजपा के साथ साढ़े 12 साल सरकार चलाई, भाजपा की मदद की। लालू ने कांग्रेस के साथ सरकार बनाई। हमने कभी न भाजपा का साथ लिया न समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महागठबंधन बनाना नहीं थी भूल
मुलायम ने कहा कि महागठबंधन बनाना उनकी राजनीतिक भूल नहीं थी। महागठबंधन बहुत सोच-समझकर बनाया गया था। दो-तीन महीने बैठकों का दौर चला। शिवपाल यादव से बातचीत में नीतीश कुमार ने ही इसका प्रस्ताव रखा था। हम चाहते थे कि देश में सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एक हो जाएं। बिहार चुनाव से पहले सभी दलों का विलय हो जाए लेकिन नीतीश चाहते थे कि बिहार चुनाव के बाद विलय हो।

तीन पीढ़ी तक निभाएंगे लालू से रिश्तेदारी

Mulayam Singh Yadav speaks about Bihar election.

सपा मुखिया ने कहा, लालू प्रसाद से रिश्तेदारी हो गई, इसे तीन पीढ़ियों तक निभाएंगे। नीतीश के साथ जाना लालू की मजबूरी थी। यदि वह अलग होकर चुनाव लड़ते तो भी नीतीश से ज्यादा सीटें जीत लेते।

अयोध्या में फायरिंग का अफसोस
मुलायम ने कहा, अयोध्या में सुरक्षा बलों ने मजबूरी में फायरिंग की थी। सुप्रीम कोर्ट का यथास्थिति बनाए रखने का आदेश था, इसलिए फायरिंग कराई। हमें आज तक इसका अफसोस है। लालू प्रसाद ने लालकृष्ण आडवाणी को बिहार में गिरफ्तार कराया, तनाव हमें रहा।

2017 में सरकार बनी तो अखिलेश ही होंगे सीएम
मुलायम सिंह ने कहा कि यदि 2017 में यूपी में सपा की बहुमत की सरकार बनी तो अखिलेश यादव ही मुख्यमंत्री होंगे। इसे लेकर पार्टी और कार्यकर्ताओं में कोई दुविधा नहीं है। 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा से जो भी लड़ाई लड़ेगी, भाजपा लड़ेगी। बसपा को कौन पूछता है?

अखिलेश ठीक काम कर रहे हैं, पूरे देश में चर्चा
मुलायम बोले, अखिलेश यादव मुख्यमंत्री के रूप में अच्छा काम कर रहे हैं। उनकी चर्चा पूरे देश में हैं। उन्होंने पांच साल के लिए किए गए वादे तीन साल में ही पूरे कर दिए हैं। कुछ मंत्री ठीक काम नहीं कर रहे हैं। अफसर इसका फायदा उठाते हैं। अभी मंत्रियों के पास सुधरने का समय है। यदि नहीं सुधरते हैं तो मुख्यमंत्री के पास उन्हें सुधारने का वक्त है।

सीएम पर कभी नहीं बनाया दबाव

Mulayam Singh Yadav speaks about Bihar election.

सपा मुखिया ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि सीएम अखिलेश यादव उनके दबाव में रहते हैं, उनकी जानकारी अधूरी है। उनसे पूछिए, मैंने कौन सा काम रोका है? अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग में मेरी रुचि नहीं रहती।

दबी मुट्ठी, खुली जुबान
सार्वजनिक मंचों पर प्रदेश सरकार की आलोचना के सवाल पर मुलायम ने कहा, ‘दबी मुट्ठी, खुली जुबान’ का सिद्धांत समाजवादी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा, सार्वजनिक तौर पर उन्होंने कभी अखिलेश यादव को नहीं डांटा लेकिन अनुशासन के दायरे में रहकर पार्टी के मंचों पर आलोचना की जा सकती है।

मोदी के अच्छे काम की तारीफ में क्या हर्ज है
मुलायम ने कहा कि कुछ मामलों में प्रधानमंत्री मोदी हमारी तारीफ करते हैं और कुछ मामलों में हम उनकी तारीफ करते हैं। मोदी अच्छा काम करते हैं तो तारीफ करने में क्या हर्ज है? लोकतंत्र में एक- दूसरे की आलोचना की जाती है लेकिन यदि प्रधानमंत्री से काम होगा तो क्या उनसे मिलेंगे नहीं? मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, उनका सम्मान क्यों नहीं करेंगे।

सीबीआई का दबाव नहीं
मुलायम ने सीबीआई का दबाव होने संबंधी आरोपों को गलत बताया। कहा, सीबीआई का केस तो डेढ़ साल पहले ही खत्म हो गया था। उन्होंने कहा, कांग्रेस उसे मदद करने वालों को भी झूठे मामलों में फंसा देती है। लालू प्रसाद ने पांच साल उनका समर्थन किया लेकिन सीबीआई जांच में कांग्रेस ने उनकी मदद नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed