फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh yadav shared the stage with akhilesh yadav

अखिलेश के साथ मंच साझा कर मुलायम ने बोला बीजेपी सरकार पर हमला

Tue, 23 Oct 2018 12:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 Oct 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav shared the stage with akhilesh yadav
अखिलेश यादव के साथ मुलायम सिंह यादव

सपा के संस्थापक अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को एक बार फिर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मंच साझा किया। उन्होंने भाजपा पर वादाखिलाफी करके जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं से भाजपा की मुद्दा भटकाने वाली रीति-नीति से सावधान रहने और लोकसभा चुनाव में समाजवादियों की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

विज्ञापन


मुलायम सपा मुख्यालय में तेलंगाना, झारखंड व छत्तीसगढ़ से आए नेताओं व प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, सपा और अन्य दलों में अंतर है। समाजवादी अपने वादे निभाते हैं। सपा सरकार में मुफ्त दवाई, पढ़ाई, सिंचाई की व्यवस्था थी। किसानों को सुविधाएं थीं। नौजवानों को रोजगार मिला।
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने जनता को धोखा दिया है। हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख जमा करने का वादा किया था लेकिन एक पैसा नहीं आया। अच्छा होता पांच-पांच लाख या तीन-तीन लाख रुपये की किस्तों में ही अदा कर देते। सपा ने 17 छोटी जातियों, समाज के कमजोर वर्गों, खासकर महिलाओं व नौजवानों को वरीयता तथा सम्मान दिया है। भाजपा ने एक भी जनहित का काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, पूरा देश जान गया है कि भाजपा ने लोगों को ठगा है। भाजपाई जो मुद्दा चाहते हैं उसे ही सोशल मीडिया, टीवी और समाचार पत्रों में प्रचारित कर देते हैं। इससे सच-झूठ का आसानी से पता नहीं चल पाता। इसलिए हमें सावधान रहना है। जनता दूसरी बातों में भी फंस जाती है, हमें उसे सचेत रखना है।

लोकसभा चुनाव में जीत के लिए वोट बढ़ाना और बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती जरूरी है। ईवीएम पर भी शक है। हम बैलेट पेपर से चुनाव की मांग कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से कहा, लोकसभा चुनाव को पूरी गंभीरता से लेना है। जनता भाजपा से हिसाब-किताब करने के लिए तैयार बैठी है।

इस मौके पर हिंदी संस्थान के पूर्व अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, प्रदेश सपा अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व सांसद श्रीराम सिंह शाक्य व छोटे सिंह, विधायक महबूब अली, तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. एस. सिमहाद्री, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष केशव यादव उर्फ  रंजन यादव एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अहमद, नवाब इकबाल महमूद एवं लियाकत अली मौजूद रहे। इस दौरान कई शायराें एवं गीतकारों ने प्रस्तुतियां दीं।

झारखंड के अनूप सपा में शामिल

झारखंड के गढ़वा जिले के निवासी अनूप त्रिपाठी सोमवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हो गए। वह इंजीनियरिंग के स्नातक हैं और छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed