फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh yadav nephew in politics

अब मुलायम की तीसरी पीढ़ी भी सियासत में

Sun, 27 Jul 2014 11:16 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 Jul 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav nephew in politics

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपने भतीजे स्व. रणवीर सिंह के पुत्र तेज प्रताप सिंह उर्फ तेजू को अपने त्यागपत्र से खाली लोकसभा की मैनपुरी सीट से उम्मीदवार बनाकर सियासत में परिवार की तीसरी पीढ़ी को एंट्री देने की शुरुआत कर दी है।

विज्ञापन


तेजू मुलायम सिंह के बड़े भाई स्व. रतन सिंह यादव के पुत्र स्व. रणवीर सिंह यादव के पुत्र हैं। रतन सिंह की पिछले दिनों मृत्यु हो गई थी।

नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने तेजू के रूप में अपने सियासी कुनबे में परिवार के 9वें सदस्य को एंट्री दे दी है। अभी तक भाई, पुत्र व भतीजे ही राजनीति में सक्रिय थे।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में दी बड़ी जिम्मेदारी

mulayam singh yadav nephew in politics

तेज प्रताप इस समय सैफई के ब्लॉक प्रमुख हैं। लोकसभा चुनाव में मुलायम ने मैनपुरी के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी तेज प्रताप को ही सौंप रखी थी।

तेज प्रताप से पहले पिछले वर्ष फरवरी में लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव के पुत्र आदित्य यादव के रूप में इस कुनबे के आठवें सदस्य की सियासत में एंट्री हुई थी।

यह बात अलग है कि आदित्य को सियासत के पहले पायदान पर चढ़ाने के लिए सहकारिता क्षेत्र को चुना गया था। आदित्य इस समय पीसीएफ के सभापति हैं।

शिवपाल ने भी सियासी संसार में सहकारिता के क्षेत्र से ही कदम रखा था। आदित्य से पहले सपा ने लोकसभा की फीरोजाबाद सीट से प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव को राजनीति में प्रवेश दिया था। अक्षय इस समय सांसद हैं।

सबसे मजबूत सियासी कुनबा

mulayam singh yadav nephew in politics

सियासी लिहाज से सबसे ज्यादा संपन्न और मजबूत इस परिवार के मुखिया मुलायम सिंह यादव कई बार विधायक, प्रदेश व केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। वे सूबे के तीन बार मुख्यमंत्री भी रहे और अब सांसद हैं।

उनके पुत्र अखिलेश यादव पहले सांसद थे और अब पिता की विरासत संभालते हुए सूबे के मुख्यमंत्री हैं।

मुलायम के भाई प्रो. रामगोपाल यादव राज्यसभा के सांसद हैं। दूसरे भाई शिवपाल सिंह यादव कई बार के विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री हैं।

विज्ञापन

एक रिकॉर्ड यह भी

mulayam singh yadav nephew in politics

यह सियासी कुनबा न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि देश का ऐसा घराना होगा जिसकी तीन पीढ़ियों के सदस्य एक साथ राजनीति में सक्रिय हों और सभी सदनों में प्रतिनिधित्व कर रहे हों।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधान परिषद के सदस्य हैं तो उनके चाचा प्रो. रामगोपाल यादव राज्यसभा के सदस्य हैं। इस तरह प्रदेश और देश के दोनों उच्च सदनों में इस घराने के सदस्यों की मौजूदगी है।

अखिलेश के दूसरे चाचा और प्रदेश के लोकनिर्माण, सिंचाई और सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव विधानसभा सदस्य हैं। सपा मुखिया खुद तो लोकसभा के सदस्य हैं ही उनकी बहू और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी लोकसभा सदस्य हैं।

लोकसभा व‌ विधानसभा में प्रतिनिधित्व

mulayam singh yadav nephew in politics

मुलायम के दो भतीजे धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव भी सांसद हैं। इस प्रकार विधानसभा और लोकसभा में इस परिवार का प्रतिनिधित्व है।

खास बात यह भी है कि इस परिवार के पांच सदस्य इस समय लोकसभा व राज्यसभा सदस्य के रूप में सांसद हैं। अब तेज प्रताप को मैनपुरी से चुनाव लड़ाने का फैसला किया गया है।

तेज प्रताप चुनाव जीतते हैं तो इस परिवार के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड और दर्ज हो सकता है। किसी एक परिवार से न सिर्फ छह सांसद हो जाएंगे बल्कि लोकसभा में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों की मौजूदगी भी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed