फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh Yadav in Samajwadi Party office in Lucknow.

अचानक सपा कार्यालय पहुंचे मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव से करीब तीन घंटे की चर्चा

Thu, 08 Apr 2021 02:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Apr 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav in Samajwadi Party office in Lucknow.
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुवार सुबह अचानक प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने करीब 3 घंटे तक पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से वार्ता की। इस दौरान पार्टी के तमाम कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर मौजूद रहे। सपा संरक्षक के जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने अन्य लोगों से मुलाकात की।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह करीब 10 बजे मुलायम सिंह यादव पार्टी सपा कार्यालय पहुंचे। आमतौर पर उनके पार्टी कार्यालय आने का समय 12 बजे के बाद ही होता है, लेकिन गुरुवार को वह 10 बजे ही आ गए।। इसकी जानकारी मिलते ही करीब आधे घंटे बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पार्टी कार्यालय पहुंच गए। इसके बाद अन्य नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ लेकिन अंदर किसी को जाने नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बीच करीब 3 घंटे तक बातचीत चलती रही।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का कहना है कि कई जिलों में जिला पंचायत सदस्य के नाम को लेकर चल रहे विवाद की जानकारी सपा संरक्षक को मिली थी। उन्होंने इस सिलसिले में पार्टी अध्यक्ष से बातचीत की। यह भी बताया जा रहा है कि सपा संरक्षक ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में भी पूछा। यह जानने की कोशिश की कि अभी पार्टी की तैयारी क्या है। हालांकि अधिकृत तौर पर अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस वक्त सपा संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच वार्ता चल रही थी उसी समय पार्टी कार्यालय पर कई वरिष्ठ नेता भी पहुंचे लेकिन उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। वार्ता खत्म होने से कुछ पल पहले पूर्व मंत्री बलराम यादव अंदर गए।


पूर्व मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद सपा संरक्षक बाहर निकले और कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए कार्यालय से चले गए। उनके जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विभिन्न इलाके से आए नेताओं से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed