फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam singh yadav attacks on narendra modi.

मुलायम बोले, डरपोक है मोदी सरकार

Tue, 11 Nov 2014 10:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Nov 2014 10:49 PM IST
विज्ञापन
Mulayam singh yadav attacks on narendra modi.

मनोहर परिकर के रक्षामंत्री बनने के दो दिन बाद ही सपा सुप्रीमो और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला।

विज्ञापन


मोदी सरकार को डरपोक करार देते हुए उन्होंने कहा, ऐसी सरकार देश की क्या रक्षा करेगी। साथ ही आगाह किया कि प्रधानमंत्री चीन को दोस्त बनाने चले हैं जबकि चीनी हमेशा धोखा देते हैं।
विज्ञापन


राजधानी में मंगलवार को ‘सोशल मीडिया: वरदान या अभिशाप’ विषय पर आयोजित सेमिनार में सपा मुखिया ने कहा कि जब वह रक्षामंत्री थे तो किसी ने सीमा में घुसने की जुर्रत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना था कि नई केंद्र सरकार रोज नए काम करने की बात करती है लेकिन एक भी काम पूरा नहीं कर पाई। कम से कम देश की सीमा को ही मजबूत कर लेते।

वी के सिंह पर भी साधा निशाना

Mulayam singh yadav attacks on narendra modi.

पूर्व सेनाध्यक्ष और अब केंद्र में मंत्री वीके सिंह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, उनके कहने पर ही सीमा के पास हमने सड़क बनवाई। मगर मौजूदा व पिछली सरकारों ने सब बर्बाद कर दिया।

इन सड़कों से साढ़े तीन घंटे में सेना कहीं भी पहुंच सकती थी, उस जगह अब तीन दिन में भी नहीं पहुंच पाएगी। अब मंत्री बन गए सेना के उन अफसर को भी इसकी चिंता नहीं।

चीन हमारी सीमा में घुसकर सड़क बना रहा है और हम अपनी ही सीमा में ऐसा नहीं कर सकते।

कार्यक्रम में एआईआरएफ के शिवगोपाल मिश्र, इंडियन फेडरेशन ऑफ  वर्किंग जर्नलिस्ट के अध्यक्ष विक्रम राव, पत्रकार हसीब सिद्दीकी व हेमंत तिवारी ने भी अपनी राय रखी।

फिर बढ़ जाएंगे तेल के दाम

Mulayam singh yadav attacks on narendra modi.

पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने पर उन्होंने कहा, प्रचार पाने के लिए ऐसा किया गया है। जल्दी ही कीमतें फिर बढ़ जाएंगी। अगर केंद्र सरकार किसानों का भला चाहती है तो डीजल की कीमतें कम रखे।

सोशल मीडिया ने सरकार बनवाने में मदद की
सपा मुखिया ने कहा कि सोशल मीडिया की वजह से यहां अखिलेश की बहुमत की सरकार है। उन्होंने मुख्यमंत्री को नसीहत दी कि सोशल मीडिया की ताकत को पहचानें। इस पर मिल रही प्रतिक्रिया को सकारात्मक ढंग से लेकर जनहित में कार्य करें।

डकैतों के साथ छाप दी तस्वीर
सोशल मीडिया के उपयोग पर मुलायम ने कहा, एक  बार मीडिया ने चंबल के डकैतों के साथ हमारी फोटो छाप दी। हमें तो समझ में ही नहीं आया कि यह फोटो कहां से आई।

सोशल मीडिया में ऐसा बहुत हो रहा है लेकिन इसकेफायदे भी हैं। कई बार तो संपादकीय की तरह हमें निष्पक्ष राय मिल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed