{"_id":"0f2c34c8ec8c11b58848fea2781f77b0","slug":"mulayam-singh-yadav-attacked-on-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी बेचारा परेशान है, बीच रास्ते से ही भाग जाएगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी बेचारा परेशान है, बीच रास्ते से ही भाग जाएगा'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 24 Mar 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम मनोहर लोहिया की जयंती पर लोहिया पार्क में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
विज्ञापन
यादव ने कहा कि मोदी परेशान है, वह वाराणसी के बीच रास्ते से ही भाग जाएगा।
उनसे जब यह पूछा गया कि केंद्र में किस पार्टी की सरकार बनेगी। इस पर उनका कहना था कि किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा।
तीसरे मोर्चे की ही सरकार बनेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह सिर्फ सपा पर बात करेंगे किसी और दल पर नहीं।
उन्होंने कहा कि यह तो नहीं पता कि सपा को कितनी सीटें मिलेंगी लेकिन यह तय है कि सपा प्रदेश में सबसे मजबूत पार्टी बनकर उभरेगी।
उन्होंने कहा कि सीटें तय करना जनता का काम है।
आजमगढ़ से चुनाव लड़ने सम्बंधी एक सवाल पर मुलायम ने कहा कि यह पार्टी की इच्छा है और वह पार्टी की आज्ञा का पालन कर रहे हैं।