{"_id":"d47a1e42c1c46781f1a5509072a29dd7","slug":"mulayam-singh-yadav-admit-again-in-hospital-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबरः मुलायम सिंह यादव फिर हुए एडमिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खबरः मुलायम सिंह यादव फिर हुए एडमिट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 05 Mar 2015 02:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई से रात में डिस्चार्ज होने के बाद सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव एक बार फिर से पीजीआई में एडमिट हुए हैं।
विज्ञापन
मुलायम सिंह का स्वास्थ्य कल रात से लगातार बिगड़ रहा है। बुधवार की रात को उन्हें सीने में संक्रमण की वजह से परेशानी हुई थी। आनन-फानन उन्हें पीजीआई में एडमिट कराया गया।
करीब डेढ़ घंटे की गहन चिकित्सा के बाद उन्हें रात में ही डिस्चार्ज कर दिया गया। रात ही वह अपने घर भी आ गए थे। लेकिन एक बार फिर से उन्हें परेशानी महसूस हुई। दोपहर करीब 2 बजे उन्हें पीजीआई में फिर से भर्ती कराया गया। अभी वह डॉक्टरों की गहरी निगरानी में हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में तेजी से फैल रहे स्वाइन फ्लू के खतरे की वजह से डॉक्टर इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं।
माना जा रहा है कि यूरिनरी इंफेक्शन के चलते बुधवार देर शाम वे जांच के लिए यूरोलॉजी विभाग पहुंचे थे। जांच के बाद विभाग के हेड और पीजीआई निदेशक प्रो. राकेश कपूर ने उन्हें भर्ती कर लिया।
विज्ञापन