फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh yadav addresses samajwadi party activists in lucknow.

मुलायम ने सपा नेताओं को दी गुटबाजी से बाज आने की नसीहत, अखिलेश को भी दी ये सलाह

Sun, 31 Dec 2017 08:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 31 Dec 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav addresses samajwadi party activists in lucknow.
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने रविवार को एक बार फिर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को नसीहत दी। कहा कि कुछ लोग पार्टी में गुटबंदी कर रहे हैं। यह बात वह अखिलेश यादव को बता चुके हैं और अब कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं। गुटबंदी ठीक बात नहीं है, इससे पार्टी कमजोर होती है।

विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव ने सपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर समाजवादी आंदोलन के जुझारू नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री राजनारायण उनकी 31वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सपा को मजबूती देने के लिए हमें अन्याय के खिलाफ खड़ा होने और न्याय का साथ देने का संकल्प लेना चाहिए। राजनारायण ने कभी अन्याय बर्दाश्त नहीं किया। कितना भी बड़ा नेता हो, वह उसके सामने बेबाकी से बोलते थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी को आगे ले जाने के लिए संघर्ष जरूरी है। पार्टी में गुटबंदी नहीं होनी चाहिए लेकिन कुछ लोग इससे बाज नहीं आ रहे हैं। राजनारायण से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए उन्होंने कहा कि वह जमीन से जुड़े नेता थे, जो कहते थे वही करते थे। मेरे उनसे बेहद करीबी रिश्ते थे। संघर्षशील व्यक्तित्व के कारण देश की राजनीति में उनकी अलग पहचान थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा गांधी के चुनाव को कोर्ट में दी थी चुनौती

mulayam singh yadav addresses samajwadi party activists in lucknow.

सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नन्दा ने कहा कि राजनारायण का एक नाम संघर्ष भी है। वे क्रांतिकारी नेता थे और जहां अन्याय देखते थे स्वयं आगे बढ़कर उसका प्रतिकार करते थे। जनता पार्टी के गठन में उनकी अहम भूमिका थी।

उन्होंने इंदिरा गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा और फिर उनके चुनाव को हाईकोर्ट में चुनौती दी। इस मौके पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, एसआरएस यादव, आनन्द भदौरिया, अरविन्द कुमार सिंह, राज कुमार मिश्र, विकास यादव, मनीष सिंह, फाकिर सिद्दीकी, डॉ. फिदा हुसैन अंसारी, मुकेश शुक्ला खासतौर पर मौजूद थे।

क्या रामगोपाल की तरफ था इशारा
मुलायम सिंह ने कुछ नेताओं पर गुटबाजी का आरोप तो लगाया लेकिन किसी का नाम नहीं मिला। सपा नेताओें का कहना है कि उनका इशारा रामगोपाल यादव की तरफ था। वह पहले भी रामगोपाल पर निशाना साध चुके हैं। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भी शनिवार को इटावा में जिला सहकारी बैंक की सामान्य सभा की बैठक में कुछ नेताओं पर निशाना साधा था। वह भी रामगोपाल के खिलाफ बोलते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed