फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh suspend samajwadi mla

सपा से चार 'बागी' नेता निलंबित, दिया कड़ा संदेश

Tue, 29 Dec 2015 01:03 AM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh suspend samajwadi mla

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बगावत करने पर बिजनौर की विधायक रुचिवीरा को सपा ने सोमवार को निलंबित कर दिया है। राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल यादव ने कहा कि उनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों व अनुशासनहीनता में कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन


सपा ने बिजनौर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नगीना विधायक मनोज पारस की पत्नी नीलम पारस को प्रत्याशी बनाया है। रुचिवीरा उनके खिलाफ अपने पति उदयनवीरा को चुनाव लड़ा रही हैं।
विज्ञापन


पूर्व सांसद यशबीर सिंह समेत पार्टी के कई नेता उनका साथ दे रहे हैं। अधिकृत प्रत्याशी के विरोध को गंभीरता से लेते हुए सपा ने रुचिवीरा के अलावा उदयनवीरा, यशबीर समेत 4 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजम खां से करीबी भी नहीं आई काम

mulayam singh suspend samajwadi mla

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी से बगावत करने वाली बिजनौर की विधायक रुचि वीरा को निलंबित कर सपा ने बागियों को कड़ा संदेश दिया है। वह कद्दावर मंत्री आजम खां की नजदीकी मानी जाती हैं और पिछले साल हुए उपचुनाव में बिजनौर से विधायक बनी थीं।

रुचि वीरा जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। साथ ही पूर्व सांसद यशवीर सिंह को सपा से निष्कासित किया गया है। वह 15वीं लोकसभा में प्रमोशन में आरक्षण का बिल फाड़ने को लेकर चर्चा में आए थे। रुचि वीरा का निलंबन और अन्य नेताओं का निष्कासन करके सपा ने बागी नेताओं को संदेश देने की कोशिश की है।

पार्टी ने नगीना (बिजनौर) के पूर्व सांसद यशवीर सिंह के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, जिला पंचायत सदस्य उदयन वीरा और नगीना नगर पालिका केचेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

कुशीनगर में विजय और शिवनाथ पार्टी से बाहर

mulayam singh suspend samajwadi mla

सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुशीनगर में पार्टी प्रत्याशी हरीश कुमार राणा का विरोध करने पर फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष विजय यादव और फाजिलनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप है।

कुशीनगर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार जायसवाल को पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त रहने और अनुशासनहीन आचरण के लिए कारण बताओ नोटिस देते हुए तीन दिन में स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है।

उनसे पूछा गया है कि पार्टी विरोधी आचरण के लिए उन्हें क्यों न निष्कासित कर दिया जाए। कुशीनगर में सपा ने रामकोला के विधायक पूर्णमासी देहाती के पुत्र हरीश राणा को उम्मीदवार बनाया है।

मैनपुरी में मुलायम की भतीजी होंगी उम्मीदवार

mulayam singh suspend samajwadi mla

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के परिवार की एक और सदस्य मुख्यधारा की राजनीति में उतर आई हैं। सपा ने मैनपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उनकी भतीजी और सांसद धर्मेन्द्र यादव की बहन संध्या यादव को उम्मीदवार बनाया है। पहले यहां से पूर्व मंत्री बाबू राम यादव के पौत्र और पूर्व विधायक अनिल यादव के बेटे राहुल यादव को प्रत्याशी बनाया था।

सपा के ही कई नेता राहुल के टिकट का विरोध कर रहे थे। अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए और दावेदार भी सामने आ गए थे। सपा के गढ़ और मुलायम का संसदीय क्षेत्र रहे मैनपुरी में पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर विवाद की स्थिति नहीं चाहती थी। मैनपुरी से इस समय सपा मुखिया के पौत्र तेज प्रताप सिंह सांसद हैं। मुलायम ने मैनपुरी में प्रत्याशी को लेकर विवाद से बचने की सलाह दी थी।

संध्या यादव का नाम सामने आने पर उन्होंने धर्मेन्द्र यादव और तेज प्रताप सिंह को अखिलेश यादव व शिवपाल यादव से मिलने की सलाह दी थी। सोमवार को धर्मेन्द्र व तेज प्रताप ने प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान शिवपाल सिंह भी मौजूद थे।

परिवार के सदस्यों की मीटिंग में संध्या यादव को उम्मीदवार बनाने का निर्णय किया गया। शाम को अखिलेश यादव ने राहुल की जगह संध्या यादव के नाम की घोषणा कर दी। संध्या के पति अनुजेश प्रताप सिंह भी फीरोजाबाद से जिला पंचायत सदस्य हैं। अनुजेश की मां उर्मिला यादव घिरोर क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed