फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh speaks on metro trial

सेना को छूट दे दी जाए तो तीन दिन में आतंकी घटनाएं रुक जाएंगी: मुलायम सिंह यादव

Thu, 01 Dec 2016 04:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 Dec 2016 04:56 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh speaks on metro trial
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
मेट्रो ट्रायल रन के दौरान सपा सुप्रीमो ने एक ओर मुख्यमंत्री बेटे की तारीफ की वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार पर जमकर गुस्सा ‌न‌िकाला। उन्होंने कहा, मेट्रो का काम समय से पूरा होने पर हम मुख्यमंत्री को बधाई देते हैं। उनके काम की हर जगह तारीफ होती है। सपा सुप्रीमो ने कहा, इतनी जल्दी कभी विकास का काम नहीं हुआ जितना सपा ने किया है। इस मौके पर मुलायम लोहिया को याद करके भावुक हो गए। मुलायम ने कहा क‌ि हम चाहते हैं क‌ि लोग उत्तर प्रदेश सरकार से सीखें क‌ि काम कैसे होता है। साथ ही यूपी में 11 लाख नौजवानों के बेरोजगार होने पर भी च‌िंता जताई।
विज्ञापन


मुलायम ने कहा, सेना के जवानों की बहुत बेरहमी से हत्या हो रही उसे देखकर बहुत दुख होता है। मैं ये सवाल लोकसभा में उठा चुका हूं। सपा सुप्रीमो ने कहा क‌ि सेना को छूट क्यों नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा क‌ि अगर सेना को छूट दे दी जाए तो तीन द‌िन में ये घटनाएं खत्म हो जाएंगी। घटना करने वालों का पता नहीं चलेगा। कोई एटमबम की धमकी दे रहा तो एटम बम में ह‌िंदुस्तान पीछे है क्या। ह‌िंदुस्तान के पास इतने एटम बम है क‌ि उनका पूरा का पूरा देश ही नष्ट हो जाएगा। मुलायम स‌िंह ने ये भी कहा क‌ि हम युद्ध नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन


सरकार पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा, वर्तमान केंद्र सरकार दिशाहीन है। उनकी पार्टी तक नहीं बता पाती क‌ि देश किस ओर जा रही है। मुलायम स‌िंह ने कहा क‌ि सोते हुए जवानों को मार दिया जाता है ये कोई मामूली बात नहीं है। हम भी रक्षामंत्री रहे हैं, आपको पता है कैसा जवाब दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा एक हेलीकॉप्टर गिराया, पांच जवान शहीद हो गए उसका जो जवाब दिया था कि दुनिया नहीं जान पाई लेकिन उसके बाद पाकिस्तान से एक भी फायरिंग नहीं हो पाई। उन्होंने हमारे पांच मारे, हमने उनके नौ जवान मार दिए। उनके कम से कम सौ जवान मार दिए गए। उसके बाद एक भी फायरिंग नहीं हुई। देश जानता है क‌ि हिंदुस्तान जितनी बहादुर सेना कहीं भी नहीं। 

मेरे समय में चीन या पाकिस्तान ने सीमा लांघने की कोशिश कभी नहीं की। लोकसभा में भी बहस के दौरान कई लोगों ने मेरा नाम लेकर तारीफ की थी। सीमा पर रक्षा करने वाले उद्योगपतियों और अमीरों के बेटे नहीं है, वो हमारे देश के गरीब किसानों के बेटे हैं। 

नोटबंदी ने क‌िसानों को क‌िया बर्बाद

mulayam singh speaks on metro trial
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala

मुलायम ने केंद्र पर हमलावार होते हुए कहा क‌ि उन्होंने नोटबंदी करके किसानों को ही बर्बाद कर दिया। न खाद है, न बीच है और न वो खरीद पा रहे हैं। ये मामूली बात नहीं है। नोटबंदी का क्या मतलब है, क्यों नोट बंद किए गए और किए गए तो उसका क्या उपाय किया गया। नोटबंदी करते तो सबको बुलाकर बात करते। 

रात के आठ बजे घोषणा हो गई। किसान, व्यापारी सब परेशान हैं और यही दोनों लोग देश के विकास का काम करते हैं। 15 लाख देने की घोषणा की थी, 5 लाख ही दे दो, अरे 3 लाख ही दो। कम से कम 5 साल में ही 15 लाख तो दो। झूठ तो मत बोलो। मैंने कहा, झूठ बोलकर और जनता को ठगकर सरकार बना ली है। 

वो जवाब नहीं दे सके। तो चतुराई से देश नहीं चलेगा। वोट तो हम मांग लेंगे लेकिन विचार करना चाहिए कि कितने वादे पूरे किए। इसीलिए कह रहा हूं जो सरकार और पार्टियां वादा खिलाफ करती हैं है वो सबसे ज्यादा भ्रष्ट हैं। वादाखिलाफी ही भ्रष्टाचार है। 

ये बात हमने नहीं कही बल्क‌ि लोहिया जी ने भी कहा था कि वादा सोच-समझकर करना चाहिए और अगर किया है तो उसे निभाना पड़ेगा। ये झूठी और धोखेबाज सरकार है इसे सबक सिखाना चाहिए। सपा सरकार का लक्ष्य बहुत बड़ा है। मुलायम स‌िंह ने कहा क‌ि हम चाहते हैं क‌ि नौजवानों को रोजगार मिले। जब तक हर हाथ को काम नहीं मिलेगा तब तक गरीबी नहीं मिटेगी। जब से बीजेपी सरकार आई है तब से समस्याएं ही समस्याएं हैं। नोटबंदी से बहुत समस्या आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed