फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh speaks on ayodhya babri issue

'मुझे अफसोस है कि अयोध्या में गोली चलवानी पड़ी'

Mon, 25 Jan 2016 01:32 PM IST
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:32 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh speaks on ayodhya babri issue

सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव ने अयोध्या में हुए बाबरी विध्वंस पर सालों बाद अफसोस जताया। रविवार को एक कार्यक्रम में मुलायम ने कहा, 1991 में अयोध्या में गोली चलने के कारण मैंने नैतिकता के नाते मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन


मस्जिद बचाने के लिए गोली चलानी पड़ी। अफसोस है कि इसमें 21 लोगों की जान गई। संसद में नेता विरोधी दल अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा कि हमने 21 लोगों को मरवा दिया। हमने कहा कि 21 के बजाय 30 लोगों की जान जाती तो भी धर्मस्थल बचाते।

विज्ञापन

कर्पूरी ठाकुर से सीखें नौजवान : मुलायम

mulayam singh speaks on ayodhya babri issue

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा कि युवाओं को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर से सीखना चाहिए कि बाधाएं कितनी भी आएं, वे बड़े नेता बन सकते हैं। वे कर्पूरी ठाकुर की 92वीं जयंती पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, कर्पूरी ठाकुर के बारे में नौजवान जान जाएं तो कितनी भी बाधाएं क्यों न हों, वे बड़े नेता बन सकते हैं। उनमें बहुत सादगी थी। वे गांव में सबसे गरीब आदमी के घर खाना खाते थे, उसी के यहां रुकते थे।

सर्दियों में वे एक कुर्ते के ऊपर दूसरा कुर्ता पहन लेते थे। डॉ. लोहिया चाहते थे कि कर्पूरी ठाकुर बिहार से और रामसेवक यादव यूपी से बाहर निकलें। दूसरे राज्यों में जाएं। जबलपुर अधिवेशन में कर्पूरी ठाकुर को सोशलिस्ट पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। यदि आपमें इच्छा शक्ति, संकल्प शक्ति और साहस हो तो गरीब और कमजोर होने के बावजूद कोई आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता।

उन्होंने कहा, मझसे बूढ़ा यादव कौन?

mulayam singh speaks on ayodhya babri issue

मुलायम ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने कर्पूरी ठाकुर को लोकसभा का टिकट दिया और वे सांसद चुने गए। स्थिति ऐसी आई कि उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बना दिया गया। लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ना था।

कांग्रेस ने उनके खिलाफ एक प्रभावशाली और ईमानदार छवि के यादव को प्रत्याशी बनाया। यादव वोट कांग्रेस की तरफ जाने लगा। जानकारी मिलने पर चौधरी चरण सिंह की सभा कराई गई। चौधरी साहब ने कहा, मुझे पता लगा है कि यहां लोग जात-पांत पर वोट दे रहे हैं।

मुझसे बूढ़ा यादव कौन है? उनका इतना कहना था कि चुनाव इकतरफा हो गया और कर्पूरी ठाकुर 65 हजार वोटों से चुनाव जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed