फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh speaks about nehru's death.

सदमे से हुई थी नेहरू की मौत: मुलायम

Tue, 04 Nov 2014 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मैनपुरी Updated Tue, 04 Nov 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh speaks about nehru's death.

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि चीन ने भारत को हमेशा धोखा दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन चीन से मिले धोखे के कारण सदमे से हुआ था।

विज्ञापन


हिंदी-चीनी भाई-भाई का नारा देने के बाद भी चीन ने भारत को धोखा दिया था, जिसे नेहरू जी बर्दाश्त नहीं कर सके थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि वह भी मुगालते में न रहें। सोमवार को नरसिंह यादव इंटर कालेज करहल में चौधरी नत्थू सिंह यादव की 29वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को सपा सुप्रीमो संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन वादों के बल पर भाजपा केंद्र में सत्तासीन हुई है। उनमें से कोई वादा अब तक मोदी सरकार ने पूरा नहीं किया है।

देश की सीमाओं पर तनाव है, महंगाई सातवें आसमान पर है और बेरोजगार उम्मीद भरी निगाहों से प्रधानमंत्री की ओर देख रहे हैं। सपा मुखिया ने कहा कि प्रधानमंत्री जी देश चतुराई और मीठी-मीठी बातों से नहीं चलता, देश चलाने के लिए काम कराना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने सपा की विचाराधारा पर विश्वास कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनवाई थी। सपा ने चुनाव पूर्व जितने वायदे किए थे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरे कर दिखाए हैं। सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed