मुलायम का छोटा बेटा पूरा करेगा 'पहलवानी' का सपना!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव के बड़े बेटे अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री बनकर राजनीति की बागडोर संभाल रहे हैं। वहीं उनके छोटे बेटे प्रतीक यादव उनके अधूरे सपने को आगे बढ़ाएंगे।
प्रतीक यादव अब लखनऊ के रिहायशी इलाके गोमती नगर में खोले गए जिम में बॉडी बिल्डिंग के गुर सिखाएंगे। 'आयरन कोर फिट' जिम का उद्घाटन गुरुवार को हुआ। अपने छोटे बेटे की हौंसला बढ़ाने के लिए मुलायम सिंह यादव भी यहां पहुंचे।
प्रतीक यादव के जिम के उद्घाटन में कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती में भारत का नाम ऊंचा करने वाले पहलवान सुशील कुमार भी पहुंचे। प्रतीक यादव कई सालों से बॉडी बिल्डिंग में अपनी रूचि रखते हैं। मुलायम सिंह यादव जहां मैदान में देसी दंगल लगाते थे वहीं प्रतीक आधुनिक तकनीकों से बॉडी बिल्डिंग सिखाएंगे।
उनके इस जिम में आधुनिक कॉर्डियो और स्ट्रैंथ के साथ लाइफ फिटनेस की सुविधा है। यही नहीं प्रतीक अपने जिम में मसाज और स्टीम जैसी सुविधाएं भी देंगे।
मुलायम भी थे ताकतवर पहलवान
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव भी किसी जमाने में अच्छे पहलवान थे। पहलवानी से ही वो राजनीति में उतरे थे। 1962 में नंगला गांव में अपने से ताकतवार पहलवान को नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने जिस चालाकी और फुर्ती से चित किया, उसे देखकर इटावा के समाजवादी नेता नत्थू सिंह बहुत प्रभावित हुए।
नत्थू सिंह 1962 के चुनाव में इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट से सोशलिस्ट पार्टी के प्रत्याशी थे। नत्थू की शाबाशी के बाद नेताजी ने उनके चुनाव के लिए कड़ी मेहनत की। 1969 में उन्हीं नत्थू सिंह ने खुद प्रस्ताव करके जसवंतनगर से मुलायम को संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी का उम्मीदवार बनाया।
उस समय मेरी उम्र लगभग 14 साल थी। मुलायम के पिता सुघर सिंह उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे, लेकिन पहलवानी में अपने राजनीतिक गुरू नत्थूसिंह से प्रभावित होकर वो राजनीति में उतर गए।
मोदी की तारीफ से सुर्खियों में आई थी छोटी बहू अपर्णा
वहीं छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव भी सुर्खियों में आ चुकी हैं। अपर्णा ने 2 अक्टूबर को शुरू हुए राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान की तारीफ की थी। अर्पणा ने कहा था कि इससे दुनिया में भारत की छवि सुधर जाएगी।
अपर्णा यादव एक लोक गायिका हैं और संगीत में भी रुचि रखती हैं। अब वो भी बड़ी बहू डिंपल यादव की तरह शहर के सामाजिक कार्यक्रमों में नजर आने लगी हैं। हाल ही में हुए लखनऊ महोत्सव में अपर्णा ने संगीतकार आदेश्ा श्रीवास्तव के साथ मंच साझा किया था।
अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपर्णा यादव हिस्सा बन रही हैं। अब मुलायम के बड़े बेटे बहू की तरह छोटा बेटा और बहू भी मीडिया की खबरों में बने रहने की कोशिश में जुटे हैं। मगर ये दोनों ही अभी राजनीति से कुछ दूर नजर आ रहे हैं।