फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh slams party workers on shivpal complaint

शिवपाल ने पहले भी इस्तीफा दिया तो मैंने रोका, वह गए तो होगी ऐसी-तैसी: मुलायम

Tue, 16 Aug 2016 10:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 16 Aug 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh slams party workers on shivpal complaint
फाइल फोटो
नेता, अफसर और कार्यकर्ता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। कुछ कार्यकर्ता प्रॉपर्टी का धंधा कर रहे हैं। याद रखें शिवपाल नाराज हुए तो सरकार असहज हो जाएगी, ये बातें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ में पार्टी की मीट‌िंग के दौरान कहीं। मुलायम ने कहा, मैंने श‌िवपाल को इस्तीफा देने से रोका है, अगर उन्होंने पार्टी छोड़ी तो मुश्क‌िल हो जाएगी।
विज्ञापन


सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के बाद लखनऊ में सपा कार्यलय में हुई मीटिंग में सबको जमकर फटकारा। उन्होंने कहा, मंत्री सुविधाखोर हो गए हैं और गड़बड़ी कर रहे हैं। शिवपाल हटे तो सबकुछ बिखर जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि शिवपाल ने नेताओं और अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। अफसरों नेताओं की मनमानी से नाराज शिवपाल ने इस्तीफ तक देने की बात कह दी थी।

श‌िवपाल के मैनपुरी में द‌िए गए बयान पर मुलायम स‌िंह काफी नाराज द‌िखे। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि शिवपाल ने इस्तीफा दिया तो आधे मेरे साथ और आधे शिवपाल के साथ जाएंगे। उन्होंने जल्द से जल्द 18 मंडलों का दौरा करने की बात भी कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम स‌िंह ने कहा, श‌िवपाल के ख‌िलाफ साज‌िश हो रही है। वह काम में लगे हैं और लोग उनके पीछे पड़े हैं। उन्होंने अख‌िले को भी नहीं बख्शा और कहा क‌ि ज‌िस मंशा से पार्टी शुरू की गई थी उसका पालन नहीं हो रहा। पार्टी तो हमारे हाथ में है ही नहीं। उन्होंने कहा क‌ि अख‌िलेश के मंत्री पार्टी पर बोझ हैं।

mulayam singh slams party workers on shivpal complaint
फाइल फोटो - फोटो : Demo
बता दें ‌क‌ि सपा कार्यकर्ताओं के भ्रष्टाचार से नाराज श‌िवपाल यादव ने मैनपुरी के करहल में इस्तीफा देने तक की बात कह दी थी। उन्होंने कहा था , ‘अगर सपाइयों की ओर से अवैध कब्जा और बेईमानी की हरकतें नहीं रुकीं तो मैं अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा।’

श‌िवपाल ने दुखी होते हुए कहा था क‌ि जब हमारी बात का असर नहीं है न कोई बात सुनने वाला है तो मंत्री पद पर रहने का फायदी क्या है।

कैबिनेट मंत्री रविवार सुबह यहां मैनपुरी रोड पर एक स्कूल का उद्घाटन करने के बाद आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बेईमानी और उत्पीड़न के खिलाफ ही बनी है, इसीलिए हम सबको समाज की सेवा करनी है।

 

शिवपाल बोले, थाना और तहसील समाज की सेवा करने के लिए होते हैं, हमारे कहने के बाद भी अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। वे सुन नहीं रहे और सपा के ही लोग अवैध कब्जा व बेईमानी करने से बाज नहीं आ रहे तो हमारे मंत्री रहने से क्या फायदा?

उन्होंने खेद के साथ कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने जिस पार्टी की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत कर उसे सफलता दिलाई हो, उसे ही कुछ लोगों ने कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने कहा, श‌िवपाल चले गए तो ऐसी-तैसी हो जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed