सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर साफ कर दिया कि समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा सामने नहीं रखेगी। साथ ही किसी भी दल के साथ गठबंधन की बात को भी उन्होंने खारिज कर दिया।
अखिलेश को सीएम का चेहरा बनाए जाने पर मुलायम का दो टूक जवाब, देखें क्या बोले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलायम ने कहा कि उन्हें जो कहना था कह दिया। आगे आप तय कर लें। कांग्रेस से गठबंधन से जुड़े सवाल पर मुलायम ने कहा कि सपा का किसी भी दल से गठबंधन नहीं होगा।
इस मौके पर सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सिंह उपस्थित थे।
अब नहीं बदलेगा टिकट
मुलायम ने कहा कि जिन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं, वहां अब टिकट बदला नहीं जाएगा। बची हुई सीटों पर तीन-चार दिन में प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे।
हम बूढ़े हैं क्या?
मुलायम से सवाल हुआ कि युवाओं को कितने टिकट दिए गए? मुलायम ने कहा, हम बूढ़े हैं क्या? उन्होंने घोषित प्रत्याशियों में महिलाओं की संख्या के सवाल को अनसुना कर दिया।
403 सीटों के लिए 4200 दावेदार
मुलायम ने कहा कि 403 सीटों के लिए 4200 दावेदार सामने आए। सभी सीटों पर जिताऊ प्रत्याशी तय करने के लिए पार्टी ने सर्वे कराया और फिर राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने 8-10 दिन तक दावेदारों का इंटरव्यू लिया। इसके बाद जिताऊ प्रत्याशी फाइनल किया गया।
प्रत्याशी चयन का इतना लोकतांत्रिक सिस्टम किसी पार्टी में नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता सपा की दोबारा सरकार बनाने का मन बना चुकी है। पिछले कई दिनों से दावेदार लखनऊ में डेरा डाले हुए थे। अब वे अपने-अपने क्षेत्र में जाकर पार्टी को जिताने का काम शुरू कर सकेंगे।
मुलायम ने कहा कि पांच साल पार्टी के कार्यकर्ता काम करते हैं। तकलीफ झेलते हैं। पुलिस की पिटाई सहते हैं। इसके बाद तमाम लोग टिकट चाहते हैं। जिन्हें टिकट नहीं दे पाए हैं, पार्टी उनका जनता के बीच सम्मान करेगी। इतने चुनाव हो गए, टिकट को लेकर पार्टी में कभी विवाद नहीं हुआ। इस बार भी ऐसा कुछ नहीं होगा।
अखिलेश चुनाव लड़ेंगे या नहीं...आप बताओ...
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे या नहीं? इस पर मुलायम ने सवालिया अंदाज में कहा कि आप नहीं जानते कि अखिलेश उम्मीदवार होंगे या नहीं?
अखिलेश जहां से चाहेगा, वहां से लड़ लेगा। जिन मंत्रियों व विधायकों के टिकट काटे गए, मुलायम ने उनके नाम भी नहीं बताए। बोले- पूरी सूची सामने है, देख लीजिए। अगर किसी मंत्री का टिकट काटा तो उसका नाम लेकर अपमानित नहीं कर सकते।
सीएम की लिस्ट...यह भी कोई सवाल
मुख्यमंत्री की सूची पर विचार किया या नहीं? मुलायम ने कहा, यह भी कोई सवाल है? उन्हें सूची सिर्फ अखिलेश ने ही नहीं दी है। कई नेताओं ने दी। जितना एडजस्ट कर सकते, कर रहे हैं। यह पूछने पर किटिकट में किसकी ज्यादा चली। मुलायम बोले-अपने मन से सबसे ज्यादा टिकट दिए।
नोटबंदी पर जनता देगी भाजपा को जवाब
नोटबंदी के 50 दिन पूरे होने के सवाल पर मुलायम ने कहा कि भाजपा को चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। भाजपा कभी सच नहीं बोलती।
उन्होंने हर व्यक्ति को 15 लाख देने का वादा किया था। नहीं दिया। अब जनता को पूछना चाहिए कि 15 लाख कब देंगे?