फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh sacks samajwadi youth wing leader

टीम अखिलेश की बर्खास्तगी के बाद सपा में इस्तीफों की झड़ी, 250 ने दिए इस्तीफे

Thu, 22 Sep 2016 03:14 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Sep 2016 03:14 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh sacks samajwadi youth wing leader
- फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी का संग्राम एक बार फिर तेज हो गया है। रविवार को रामगोपाल यादव के भांजे अरविंद प्रताप यादव को पार्टी से निकालने का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने टीम अखिलेश के सात कद्दावर युवा नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में सपा से बर्खास्त कर दिया।

विज्ञापन


इनमें तीन एमएलसी, तीन युवा संगठनों के अध्यक्ष और एक राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल हैं। इस कार्रवाई से आक्रोशित युवा नेताओं ने इस्तीफे की झड़ी लगा दी। सोमवार शाम तक 250 से ज्यादा पदाधिकारी इस्तीफा दे चुके थे। शिवपाल ने सभी के त्यागपत्र स्वीकार कर लिए।
विज्ञापन


सुलह के बाद मुलायम सिंह यादव दिल्ली चले गए तो लगा कि समाजवादी संग्राम फिलहाल थम गया है, लेकिन रविवार को अरविंद प्रताप यादव और फिर सोमवार को टीम अखिलेश के सात युवा नेताओं के पार्टी से निष्कासन के नए मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में इसे शिवपाल बनाम अखिलेश के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि कार्रवाई करने के बाद शिवपाल ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर पूरी जानकारी दी।

इन्हें किया गया निष्कासित
तीन एमएलसी ‌सुनील सिंह यादव 'साजन', आनंद सिंह भदौरिया और संजय लाठर।
मो. एबाद, प्रदेश अध्यक्ष, मुलायम यूथ ब्रिगेड।
बृजेश यादव, अध्यक्ष, युवजन सभा।
दिग्‍विजय सिंह देव, अध्यक्ष, छात्रसभा।
गौरव दुबे , राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुलायम यूथ ब्रिगेड।

सपा में अब अखिलेशवाद का उदय

mulayam singh sacks samajwadi youth wing leader

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के आरोप में बर्खास्त युवा सपा नेताओं ने खुद को अखिलेशवादी करार दिया है। युवा नेताओं ने मुलायम और अखिलेश के अलावा किसी और का नेतृत्व मानने से भी इन्कार कर दिया है।

गौरतलब है कि सांसद अमरसिंह अपने को मुलायमवादी कहते रहे हैं। हालांकि आरोपों से घिरने के बाद अमर ने रविवार को खुद को समाजवादी कहा था। रविवार को पार्टी से बर्खास्तगी की सूचना मिलने के बाद मीडिया से मुखातिब युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि अखिलेश यादव हमारे नेता हैं और रहेंगे। हम अखिलेशवादी हैं और रहेंगे।

उन्होंने साफ किया, हम सिर्फ अखिलेश के साथ काम करेंगे, किसी और के साथ नहीं, यह बात समझ लेनी चाहिए। यादव ने कहा, हम अपने नेता को मजबूत करने के लिए चट्टान की तरह खड़ें हैं। हम सपा का काम करते रहेंगे और सरकार की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। छात्रसभा के बर्खास्त प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने कहा कि हम सपा के कार्यकर्ता हैं।

अखिलेश यादव हमारे नेता हैं और रहेंगे। सातों युवा नेताओं की बर्खास्तगी के बाद इस्तीफा देने वाले लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे ने कहा कि नेताजी (मुलायम) ने हमें अध्यक्ष बनाया, बचपन से नेताजी और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। दोनों के लिए हम जान भी दे सकते हैं।

बर्खास्तगी के बाद 250 से ज्यादा इस्तीफे

mulayam singh sacks samajwadi youth wing leader

टीम अखिलेश की बर्खास्तगी के विरोध में सोमवार को युवा संगठनों के पदाधिकारियों ने इस्तीफों की झड़ी लगा दी। अब तक 250 से ज्यादा पदाधिकारियों ने इस्तीफे दिए हैं। वाराणसी के ओहदेदारों ने सपा के प्रदेश कार्यालय में खून से लिखकर त्यागपत्र सौंपे।

बर्खास्तगी के बाद सपा की यूथ‌ ब्रिगेड का आक्रोश सड़कों पर दिखाई पड़ने लगा। पदाधिकारियों ने प्रदेश भर में इस्तीफे देने शुरू कर ‌दिए। सपा के चार युवा संगठन हैं। इनमें तीन संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों की बर्खास्तगी के बाद चौथे संगठन लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने भी इस्तीफा दे दिया।

छात्र सभा के पदाधिकारी अनिल यादव, रितेश सिंह और मोनू दुबे ने टेलीफोन टॉवर पर चढ़कर अपना विरोध जताया। उन्हें नीचे उतारने के लिए बड़ी देर तक मशक्कत हुई। मुख्यमंत्री की अपील के बाद वे सभी नीचे उतर आए।

इन बड़े पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

mulayam singh sacks samajwadi youth wing leader

वाराणसी से आई छात्रसभा की प्रदेश सचिव सपना अग्रहरि और संदीप सिंह स्वर्णकार, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव संदीप मिश्रा, युवजन सभा के रोहित यादव, किशन दीक्षित, दीपचंद्र गुप्ता, मनोज यादव गोलू ने खून से इस्तीफा खिलकर प्रदेश सचिव एसआरएस यादव को सौंपा।

इसके अलावा मऊ निवासी समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव विनीत कुशवाहा, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव रायबरेली निवासी अखिलेश यादव ने भी इस्तीफा दे दिया।

युवजन सभी के प्रदेश महासचिव राहुल सिंह, प्रदेश सचिव विवेक मिश्र, फैजाबाद के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह, युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव शेरू यादव, प्रदेश सचिव जय सिंह यादव, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव विवेक मिश्र, छात्र सभा के प्रदेश सचिव सुनील सोनी ने भी पदों से इस्तीफा दे दिया।

यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव जौनपुर के अरुण यादव,य इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता अभिषेक यादव, राकेश श्रीवास्तव दीप, वैभव सोनी, राम प्रकाश यादव, युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गिरि, आलोक त्रिपाठी, अभय सिंह रिंकू, राजू यादव, सर्वेश यादव, लोहिया वाहिनी के उपाध्यक्ष अनीस रजा, यूथ ब्रिगेड के महासचिव सूरज यादव ने भी इस्तीफा दे दिया। सभी ने कहा अखिलेश के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर ही वो इस्तीफा वापस लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed