फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh praises Azam Khan over cow issue.

गायों के कटान पर सबसे पहले आजम ने उठाई आवाज: मुलायम

Thu, 19 Nov 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 19 Nov 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh praises Azam Khan over cow issue.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने गायों के कटान के खिलाफ आवाज उठाने पर यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां की तारीफ की।

विज्ञापन


उन्होंने बृहस्पतिवार को अमौसी क्षेत्र के कान्हा उपवन में जीव आश्रय गौशाला की ओर से गोपाष्टमी पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में कहा, गायों के कटान के खिलाफ सबसे पहले उनकी पार्टी के नेता आजम खां ने आवाज उठाई। वह गाय पालते हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं मुलायम यह भी कहने से नहीं चूके कि आजम इस कार्यक्रम में भी आते पर उन्हें वक्त पर सूचना नहीं दी गई।

मुलायम ने गायों की घटती संख्या पर चिंता जताई। कहा कि गायों का कटान रुकना चाहिए। इसके लिए इसके लिए प्रदेश सरकार काम कर रही है। इस मुद्दे पर वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से गौशाला को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, हम बचपन से ही गाय का दूध पीते थे, इसलिए पहलवान बने, यूपी चैंपियन हुए। भगवान श्रीकृष्ण ने भी गाय चराईं थी। उन्होंने जंगल में आग लगने पर जान जोखिम में डालकर गायों को बचाया था। पता नहीं क्या हुआ, पिछले कुछ सालों में गायों की संख्या घटी है। फ्रांस और पुर्तगाल में इनकी संख्या बहुत है। देश में गायों की तादाद कम होना चिंताजनक है।

गाय का दूध, दही, मट्ठा स्वास्थ्य के लिए दवा का काम करते हैं। उसका गोबर और मूत्र का बढ़िया खाद बनता है।

गाय पालने का किया आह्वान

Mulayam Singh praises Azam Khan over cow issue.

उन्होंने गायों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी से एक-एक गाय पालने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सपा मुखिया की पुत्रवधु अपर्णा यादव, विधायक शारदा प्रताप शुक्ला, प्रतापगढ़ के विधायक नागेन्द्र प्रताप यादव, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष अमित त्रिपाठी, पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव आदि मौजूद थे। सपा मुखिया ने कई गौसेवकों को सम्मानित भी किया। इससे पहले उन्होंने गौ पूजन किया।

गायों से लगाव के लिए प्रतीक की तारीफ

सपा मुखिया ने गौसेवा और गायों को बचाने के लिए अपने पुत्र प्रतीक यादव की तारीफ की। कहा प्रतीक गायों से लगाव की पारिवारिक परंपरा को निभा रहे हैं। उन्हें खुशी है कि वह गौशाला की कमेटी से जुड़े हैं।

गायों का कटान रोकने के लिए उन्होंने टीम बना रखी है। उन्होंने प्रतीक से कहा, इस टीम के सदस्यों को मुझसे मिलवाना। हम उन्हें बधाई देंगे, उनके साथ फोटो खिंचवाएंगे और मदद भी करेंगे।

होश संभालने पर गाय चराने का काम किया

Mulayam Singh praises Azam Khan over cow issue.

सपा मुखिया ने कहा कि बचपन में होश संभावने पर उन्हें पहला काम गाय चराने का सौंपा गया। घर में 20-25 गाय थीं। पहले गाय चराईं, पढ़ने जाना बाद में शुरू किया। उन्होंने हमेशा गाय का ख्याल रखा। अब भी सैफई के घर में 14-15 गाय हैं।

सीएम गौपालक, पीएम से करेंगे बात
मुलायम सिंह ने कहा, गायों के कटान से सरकार भी चिंतित है। उनकी कई मंत्रियों से बात हुई हैं। वे इस पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तो आपके हैं, वह गौपालक हैं। इस मुद्दे पर हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बात करेंगे। जितनी ज्यादा गाय होंगी, किसानों की आर्थिक स्थिति उतनी सुदृढ़ होगी।

गौशालाओं के लिए दानदाताओं और सरकार से धन की व्यवस्था कराएंगे। उन्होंने राजनीति के शुरुआती दौर का जिक्र करते हुए बताया कि भिंड में बड़े स्तर पर गायों का कटान होता और किस तरह इटावा के लोगों के साथ मिलकर इसे रुकवा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed