फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh not attended sp iftar party for the first time

लखनऊ में होकर भी अखिलेश की इफ्तार पार्टी में नहीं पहुंचे मुलायम, पहली बार गैरमौजूद

Tue, 20 Jun 2017 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Jun 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh not attended sp iftar party for the first time
अख‌िलेश यादव

सपा के विक्रमादित्य मार्ग स्थित कार्यालय में सोमवार को हजारों की तादाद में रोजेदार, उलेमा, इमाम, सज्जानशीन व शायर रोजा इफ्तारी में शामिल हुए। सपा की स्थापना के बाद यह पहला मौका है जब पार्टी दफ्तर में मुलायम सिंह यादव की गैर मौजूदगी में रोजा इफ्तारी हुई। वरिष्ठ नेता आजम खां और शिवपाल यादव भी रोजा इफ्तार में नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


रोजा इफ्तारी के लिए सपा दफ्तर के  भीतर और बाहर रोड पर बड़े पंडाल लगाए गए थे। लखनऊ ही नहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों से सपा के प्रमुख नेता व कार्यकर्ता पहुंचे। गैरहाजिर थे तो सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह, आजम और शिवपाल जैसे नेता। 
विज्ञापन


मुलायम सिंह दिल्ली से लखनऊ तो आ गए थे लेकिन रोजा इफ्तारी में नहीं आए। उनके गैर हाजिर रहने को सपा परिवार में चल रही उठापटक से जोड़कर देखा जा रहा है। अखिलेश यादव ने रोजेदारों का स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

mulayam singh not attended sp iftar party for the first time
इफ्तार पार्टी में अख‌िलेश यादव
इसमें शिरकत करने वालों में नदवा कॉलेज के प्रिंसिपल मौलाना सईदुर्रहमान आजमी, ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, चांद शिया कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ  अब्बास, टीले वाली मस्जिद के शाही इमाम मौलाना अब्दुल मन्नान, इमाम-ए- ईदगाह उजरियांव मौलाना सईद साहब, सज्जादा नशीन देवा शरीफ वासिक वारसी, सज्जादा नशीन दरगाह शमीना शाह, लखनऊ के राशिद अली मिनाई मुख्य थे। 

पूर्व अपर महाधिवक्ता जफरयाब जिलानी, मौलाना कफील अशरफ , शाहिद नदवी, फरमान नदवी, सज्जादा नशीन किछौछा शरीफ  हाफिज सगीर तथा सेवानिवृत्त आईएएस अनीस अंसारी ने भी शिरकत की। 
इस मौके पर किरनमय नंदा, बेनी वर्मा, प्रमोद तिवारी, अतुल अंजान, रामगोविंद चौधरी, अहमद हसन, नरेश उत्तम, माता प्रसाद पांडेय, बलराम यादव, राजेंद्र चौधरी, धर्मेन्द्र यादव, नीरज शेखर, पारसनाथ यादव, राममूर्ति वर्मा, अरविन्द सिंह गोप, ओम प्रकाश सिंह, कमाल अख्तर, अभिषेक मिश्र आदि नेता भी मौजूद रहे।                 

सपा की रोजा इफ्तारी के कारण सोमवार शाम को घंटों जाम लगा रहा। विक्रमादित्य मार्ग पर बड़ा पंडाल लगा होने के कारण बैरिकेडिंग करके रोड बंद दी गई थी। इससे दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। विक्रमादित्य मार्ग चौराहे से 5 केडी चौराहे और वीवीआईपी गेस्ट हाउस तक ट्रैफिक रेंगते हुए चला। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed