फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh left his bungalow.

खाली होने लगा मुलायम सिंह का बंगला, राजनाथ के बंगले से हटाई गई नेम प्लेट

Fri, 01 Jun 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 01 Jun 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh left his bungalow.
मुलायम के बंगले से सामान ले जाया गया - फोटो : amar ujala

पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के माल एवेन्यू स्थित आवास पर बृहस्पतिवार को पंडित नारायण दत्त तिवारी सर्वजन विकास फाउंडेशन का बोर्ड लगा दिया गया। इस बीच अखिलेश यादव के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह का आवास भी खाली होने लगा है।

विज्ञापन


वह शहीद पथ पर अंसल टाउनशिप में शिफ्ट हो सकते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री और पूर्व सीएम राजनाथ सिंह के आवास से भी अधिकतर सामान उनके विकल्प खंड, गोमती नगर स्थित आवास पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


एऩी तिवारी के 1, माल एवेन्यू आवास पर के भीतर पहले पंडित नारायण दत्त तिवारी सर्वजन विकास फाउंडेशन का बोर्ड लगा हुआ था। अब यह बोर्ड बाहर लगा दिया गया है। 24 मई को तिवारी की पत्नी उज्जवला तिवारी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बंगला खाली करने के लिए वक्त मांगते हुए जो पत्र लिखा था, उसमें भी इस फाउंडेशन का जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि एनडी तिवारी द्वारा स्थापित फाउंडेशन 1, माल एवेन्यू से संचालित हो रहा है। इस बीच आवास खाली करने के लिए दी गई 15 दिन की समय सीमा नजदीक आने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले खाली होने लगे हैं।

सहारा शहर ले जाया जा रहा है अखिलेश यादव के बंगले का सामान

mulayam singh left his bungalow.

अखिलेश यादव के बाद मुलायम सिंह यादव के आवास से भी ट्रकों में भरकर सामान शिफ्ट किया जा रहा है। अधिकृत तौर पर तो पुष्टि नहीं हुई है लेकिन चर्चा है कि वह अंसल टाउनशिप में नया ठिकाना बनाएंगे। अखिलेश यादव का सामान सहारा शहर जा रहा है।

राजनाथ सिंह के 4, कालीदास मार्ग आवास से भी काफी सामान जा चुका है। बृहस्पतिवार को इस बंगले से राजनाथ सिंह की नेम प्लेट हटा दी गई। सूत्रों के मुताबिक दो जून तक मुलायम, राजनाथ व अखिलेश अपना आवास पूरी तरह खाली कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed