फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh in gaziabad

मुलायम ने दी धमकी, वोट नहीं तो नौकरी भी नहीं!

Fri, 04 Apr 2014 06:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Apr 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh in gaziabad

इसे सपा सुप्रीमो की जुबानी फिसलन कहें या फिर जान-बूझकर हंसी-हंसी में धमकी देने का अंदाज।

विज्ञापन


असल में गाजियाबाद जिले के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में सपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह भाटी के समर्थन में जनसभा के दौरान मुलायम सिंह यादव ने शिक्षामित्रों को धमका दिया।

उन्होंने कहा कि अगर शिक्षामित्र उन्हें वोट नहीं देंगे, तो वह उनकी स्थायी शिक्षक बनने की प्रक्रिया पर रोक लगा देंगे।

मुलायम के इस बयान से यह साफ झलक रहा है कि दिल्ली की कुर्सी पाने के लिए उन्होंने आचार संहिता तक का ख्याल नहीं।

विरोधी दलों का क्या है कहना

mulayam singh in gaziabad

मुलायम का यह वीडियो ज्यों ही मीडिया में आया, सभी राजनीतिक पार्टियों में हड़कंप मच गया।

ज्यादातर पार्टियों ने इसकी भर्त्सना की है और मुलायम सिंह पर कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार देर रात तक प्रशासन ने इस प्रकरण पर कोई बयान जारी नहीं किया था।

शुक्रवार दोपहर तक भी चुनाव आयोग की इस घटना पर कार्रवाई किए जाने की कोई खबर नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

नमो पर किया जुबानी वार

mulayam singh in gaziabad

इस दौरान सपा सुप्रीमो ने भारतीय जनता पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि वह जितना चाहें, प्रचार करा लें, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस बार किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना नहीं है।

सपा सबसे सशक्त पार्टी बनकर उभरेगी। मुलायम ने तीसरे मोर्चे की सरकार बनने की बात भी दोहराई।

विज्ञापन

वोट के ‌लिए की गई थी घोषणा

mulayam singh in gaziabad

यूपी सरकार ने वोट के उद्देश्य से ही चुनाव के ठीक पहले शिक्षामित्रों को अध्यापक बनाने की घोषणा की थी।

अखिलेश यादव की अध्यक्षता में 1 लाख 70 हजार शिक्षा मित्रों के लिए बड़ा फैसला लिया गया था।

प्रदेश सरकार ने इन सभी शिक्षा मित्रों के समायोजन के लिए नई नियमावली भी बनाने का आदेश दिया था।

ऐसे में मुलायम सिंह यादव का यह बयान सपा के ‌लिए सिरदर्द न बन जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed