फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh celebrated on birthday in Samajwadi Party office at lucknow

हम चाहते हैं सपा नौजवान रहे, बूढ़ी न दिखे, इशारों ही इशारों में बहुत कुछ कह गए मुलायम सिंह

Fri, 23 Nov 2018 05:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Nov 2018 05:31 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh celebrated on birthday in Samajwadi Party office at lucknow
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी के पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव बृहस्पतिवार को अपने 80वें जन्म दिन पर इशारों ही इशारों में बहुत कुछ कह गए। उन्होंने सपा के प्रदेश कार्यालय में जन्म दिन का केक काटा। वह सैफई में शिवपाल सिंह यादव के दंगल में शामिल होने नहीं गए। 
विज्ञापन


सपा मुख्यालय में उन्होंने कहा, हम चाहते थे कि सपा नौजवान रहे, बूढ़ी न दिखे। हमें खुशी है कि सपा नौजवान पार्टी है, इसका नेतृत्व नौजवान के हाथ में है।

सपा की ओर से मुलायम सिंह का जन्म दिन राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश भर में समारोह पूर्वक मनाया गया। जिलों में विचार गोष्ठियां हुईं और गरीबों में फल व वस्त्र वितरित किए गए। पौधारोपण एवं रक्तदान भी किया गया। 
विज्ञापन


सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मुलायम सिंह यादव के आवास पर सवेरे से ही जन्म दिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सबसे पहले अखिलेश यादव ने उन्हें जन्म दिन की बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए निकलना था। दोपहर में सपा के प्रदेश मुख्यालय पर जन्म दिन का केक काटा गया। कई कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े लेकर उन्हें जन्म दिन की बधाइयां देने पहुंचे थे। 

मुलायम ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियां गरीबों किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों को साथ लेकर चलने की है। सपा महिलाओं को विशेष अवसर की पक्षधर है। महिलाएं साथ रहेंगी तो सरकार भी बनेगी, पार्टी भी मजबूत रहेगी। महिलाओं की जनसंख्या 47 फीसदी है। उन्हें भरोसा दिलाइये कि उनका सम्मान और सुरक्षा सपा में ही है।

कुछ लोग कर रहे तोड़फोड़ की कोशिश
मुलायम सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कुछ लोग तोड़-फोड़ कर पार्टी को अलग-थलग करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें पार्टी को और ज्यादा मजबूत बनाना है। कार्यकर्ता अपने आचरण व्यवहार से किसी को नाराज न करे। 

गरीबों, पिछड़ों की मदद करे। महिलाओं को सम्मान दें और उन्हें पार्टी से ज्यादा से ज्यादा जोड़े। कहा, जब हमने पार्टी बनाई थी तो लोगों ने कहा कि मुलायम सिंह एक जिले के नेता हैं लेकिन पार्टी बनाने के चार पांच महीने के भीतर ही बड़ी संख्या में लोग आने लगे। 11 महीने में ही हमने प्रदेश में सरकार बना ली थी।

यूपी के समर्थन से दिल्ली में बनेगी सरकार 

मुलायम ने कहा, हमारा लक्ष्य दिल्ली पर कब्जा करने का होना चाहिए। दुनिया में सबसे अच्छी विचारधारा समाजवाद की है, जिसमें ऊंच-नीच, मर्द-औरत, काले-गोरे का भेदभाव नहीं है। 

कहा, नौजवानों का जोश और उत्साह देखकर हमें भरोसा है कि यूपी में तो आपकी सरकार आएगी ही, विचार करो कि दिल्ली की सत्ता पर कैसे कब्जा होगा। ऐसे हालात पैदा कीजिए कि बगैर आपके दिल्ली में कोई सरकार न बन पाए। यूपी बहुत विशाल प्रदेश है। यूपी इकट्ठा होकर समर्थन करता है तभी दिल्ली में सरकार बनती है।

मंडल स्तर पर लगाइये हमारी रैलियां

मुलायम ने कहा, हमारे भी कार्यक्र लगाइये। हम मंडल स्तर पर रैलियां करेंगे। यहां नौजवानों में जितना जोश है, उसी जोश को लेकर आप अपने गांव शहर और बूथों तक जाइए। बड़ों का आदर करिए, विद्वानों का सम्मान करिए, उनके साथ मिल कर रहना है।

अगर किसी से असहमत भी हो तो चुप रहिए। नौजवानों की लाल टोपी देखकर कहा कि लाल टोपी समाजवादियों की पहचान है। लाल टोपी लगाकर निकलोगे तो लोग कहेंगे कि यह देखो समाजवादी जा रहा है।

ये रहे मौजूद

मुलायम के जन्म दिन पर सपा कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज, कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य संजय सेठ, आरकेचौधरी, जॉय एंटनी, अहमद हसन, अरविंद सिंह गोप, योगेश प्रताप सिंह, सांसद धर्मेंद्र यादव, शतरुद्ध प्रकाश, सुनील साजन, संजय लाठर, अरविंद कुमार सिंह, युवजनसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव खासतौर पर मौजूद रहे।

राज्यपाल ने दी बधाई
राज्यपाल राम नाईक ने मुलायम सिंह यादव को फोन करके जन्म दिन की बधाई दी। उन्होंने मुलायम सिंह के स्वस्थ्य जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed