फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh appreciates india's action against pakistan

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने पर मुलायम सिंह ने की केंद्र की तारीफ

Sat, 01 Oct 2016 03:06 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Oct 2016 03:06 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh appreciates india's action against pakistan
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala

सपा सुप्रीमो और पूर्व रक्षामंत्री मुलायम स‌िंह यादव ने पाकिस्तान पर भारत की कार्रवाई का समर्थन किया और कहा क‌ि सरकार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना जानती है।

विज्ञापन


उन्होंने भारत की कारर्वाई का समर्थन करते हुए कहा, इस विपरीत हालात में हम केंद्र के साथ हैं। पाकिस्तान को दो टूक जवाब दिया जाए। 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी तत्काल वापस लिया जाए। उन्होंने सेना के जवानों की तारीफ की और कहा क‌ि भारतीय सेना बहुत बहादुर है। हम अपने वीर सैनिकों के साथ हैं।
विज्ञापन


बता दें कि जम्मू कश्मीर के उड़ी में 18 सितंबर को हुए आतंकी हमले का भारत ने अब करारा जवाब दिया है। भारतीय डीजीएमओ रणबीर सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भारतीय सेना ने बीते दिन (बुधवार दिन) सीमा पार आतंकी शिविरों पर हमला किया और कई आतंकी मार गिराए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें क्या बोले डीजीएमओ

mulayam singh appreciates india's action against pakistan
भारतीय सेना - फोटो : ANI
भारतीय डीजीएमओ ने बताया, 'पाकिस्तान की ओर से भारत की धरती पर लगातार घुसपैठ की कोशिशें की गई हैं। पाकिस्तान की ओर से ऐसी घुसपैठ की करीब 20 कोशिशें की गईं, इन हमलों की कोशिश के दौरान पाकिस्तान के हाथ होने के पुख्ता सबूत मिले। हमने कुछ आतंकियों को गिरफ्त में भी लिया और उन्होंने पाकिस्तान में प्रशिक्षण मिलने की बात भी कबूली।' 

रणबीर सिंह ने दावा क‌िया, 'बीते दिनों जब आतंकवादियों ने सीमा से घुसपैठ की कोशिश की तो भारत ने कड़ा जवाब दिया और सीमा के पार आतंकी कैंपों पर हमला किया। आतंकी घुसपैठ करके भारत के भीतर हमले करने की कोशिश में थे। हमने सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों के नापाक मंसूबों को विफल कर दिया। इस ऑपरेशन के दौरान हमने कई आतंकी मार गिराए। हमारे ऑपरेशन का इरादा आतंकियों के मंसूबों के खत्म करना था। हमने पाकिस्तान को कल के ऑपरेशन की जानकारी भी दी।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed