{"_id":"83012ee2e7333336c5bea551fbae0ab3","slug":"mulayam-singh-adopts-tamauli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, किस गांव की किस्मत बदलेंगे मुलायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, किस गांव की किस्मत बदलेंगे मुलायम
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 22 Nov 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया और आजमगढ़ के सांसद मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को पल्हनी ब्लाक के तमौली गांव को गोद लेने की घोषणा की।
विज्ञापन
इसकी जानकारी परियोजना निदेशक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। हालांकि इस बात के संकेत सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कुछ दिनों पूर्व प्रेसवार्ता के दौरान मीडियाकर्मियों के सवाल का जवाब देते हुए दिए दे दिए थे।
जैसे ही यह सूचना तमौली गांव के लोगों को हुई गांव के लोगों में हर्ष व्याप्त हो गया। प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सांसदों को एक गांव गोद लेने की घोषणा के बाद से ही जनपद के लोग यह कयास लगाने में जुटे थे कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव जनपद के किस गांव को गोद लेंगे।
विज्ञापन
सपा जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने बताया कि गांव की आबादी छह हजार के करीब है। शहर से नजदीक होने के बाद भी इसका विकास नहीं हो सका। यही वजह है कि नेताजी ने इस गांव को गोद लेने का निर्णय लिया।
विज्ञापन