फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam should say sorry over Babri issue.

'कारसेवकों पर गोली चलवाने के लिए माफी मांगे मुलायम'

Tue, 26 Jan 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Mulayam should say sorry over Babri issue.

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव स्वीकार कर रहे हैं कि अयोध्या में हुई कारसेवकों की मौतों पर उन्हें अफसोस है। तो उन्हें इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन


ये बातें सोमवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कही।

पाठक ने कहा, कारसेवक निहत्थे थे। उन पर पहले लाठीचार्ज, फिर गोलियां बरसाई गईं। अगर मुलायम सिंह की तत्कालीन सरकार सूझबूझ का परिचय देती तो इन बेकसूर लोगों की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अगर अखिलेश सरकार के कुछ मंत्री धन कमा रहे हैं तो सब कुछ जानने के बावजूद सपा मुखिया मौन क्यों हैं। सपा सुप्रीमो बार-बार कहते हैं कि उन्हें सब पता है। फिर जनता को क्यों लुटने दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम बोले, मैंने इस्तीफा दे दिया था

Mulayam should say sorry over Babri issue.

गौरतलब है कि मुलायम ने रविवार को एक कार्यक्रम में बयान दिया था कि 1991 में अयोध्या में गोली चलने के कारण मैंने नैतिकता के नाते मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

मुलायम ने यह भी कहा था कि मस्जिद बचाने के लिए गोली चलानी पड़ी। अफसोस है कि इसमें 21 लोगों की जान गई।

संसद में नेता विरोधी दल अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा कि हमने 21 लोगों को मरवा दिया। हमने कहा कि 21 के बजाय 30 लोगों की जान जाती तो भी धर्मस्थल बचाते।

मुलायम के इस बयान के बाद भाजपा ने उन्हें इस मुद्दे पर घेरना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed