फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam says modi will not get vote in up

मुलायम का दावा, मोदी को यूपी में नहीं मिलेंगे वोट

Mon, 24 Feb 2014 08:52 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला,लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 24 Feb 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
mulayam says modi will not get vote in up

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी को यूपी में वोट मिलने वाला नहीं है। यहां के लोग सपा के साथ हैं।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में न तो कांग्रेस को बहुत मिलेगा और न ही भाजपा को। सभी राज्यों में क्षेत्रीय दलों का दबदबा रहेगा। व्यापारियों के साथ आने से सपा की ताकत बढ़ेगी।

मुलायम रविवार को हजरतगंज में व्यापारी रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली के बाद उन्होंने प्रदेश भर में भ्रमण के लिए व्यापारी रथ को रवाना किया।

सपा मुखिया ने कहा कि सपा सरकार ने व्यापारियों के हित में जितना काम किया है, उतना पहले कभी किसी सरकार ने नहीं किया।

व्यापारियों की जो समस्याएं हल होने से रह गईं हैं, मुख्यमंत्री से कहकर उनका समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा, आने वाले चुनाव इस बात निर्भर करेगा कि व्यापारी वर्ग किसके साथ खड़ा होता है।
विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव में व्यापारी साथ थे, इसलिए सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। यह पहला चुनाव था जब शहरी क्षेत्रों में पार्टी का जनाधार बढ़ा।

लखनऊ शहर में चार में तीन और जिले की नौ में से सात सीट सपा को मिलीं। उन्होंने कहा, तमिलनाडु में 39, पश्चिम बंगाल में 42 सीटें हैं।

और भी कई राज्य हैं जहां भाजपा नहीं है। पंजाब में 13 सीटें हैं, वहां प्रकाश सिंह बादल आगे रहेंगे। उनसे हमारे दूसरे तरह के संबंध हैं। वे सपा से सहानुभूति रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सब कुछ 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश पर निर्भर करता है। इसलिए व्यापारियों की चुनौती बढ़ गई है। उन्होंने कहा, नौजवान दिल्ली से लखनऊ के लिए साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं।

व्यापारी रथयात्रा निकाल रहे हैं। इन दोनों के साथ आने से सपा को मजबूती मिलेगी। मुलायम प्रधानमंत्री बनेंगे तो व्यापारियों से जुड़े केंद्रीय कानून भी सरल होंगे।


रविदास से कहा, मंत्री पद बड़ा या विश्वास
रैली के दौरान मुलायम ने लखनऊ मध्य से सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये बहुत लड़ाई लड़ते थे, संघर्ष करते थे, अब चुप हैं।

मंत्री पद नहीं मिला तो नाराज हैं। उन्होंने रविदास से मुखातिब होते हुए कहा, मंत्री पद बड़ा है या मेरा विश्वास। विश्वास है तो मंत्री पद क्या चीज है ? इस पर मेहरोत्रा ने कहा, मुझे केवल आपका विश्वास चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed