फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam says I will not go anywhere to campaign for SP cong alliance.

सपा की कांग्रेस से दोस्ती नामंजूर, नहीं करेंगे चुनाव प्रचार: मुलायम

Mon, 30 Jan 2017 06:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 Jan 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
mulayam says I will not go anywhere to campaign for SP cong alliance.
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala

सपा के पूर्व सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा है कि वह सपा-कांग्रेस गठबंधन का प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने इस गठबंधन को भी गैरजरूरी करार दिया और कहा कि इसकी (गठबंधन) की कोई जरूरत नहीं थी, सपा अपने दम पर चुनाव लड़ने व जीतने में सक्षम थी।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने रविवार को यह कहकर पार्टी को बड़ा झटका दिया है कि वे कांग्रेस से गठबंधन के खिलाफ हैं। वह विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के लिए भी नहीं निकलेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में गठबंधन से मायूसी है। मैं उनसे कहूंगा कि वे इसका विरोध करें।
विज्ञापन


 

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अपनी चुप्पी तोड़ी

mulayam says I will not go anywhere to campaign for SP cong alliance.
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
रविवार को लखनऊ से दिल्ली गए मुलायम सिंह यादव ने कई दिनों सपा-कांग्रेस गठबंधन पर अपनी चुप्पी तोड़ी। राजधानी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस और रोड शो के बाद उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन पर नाखुशी जाहिर की। कहा कि अखिलेश ने हमारी इच्छा के खिलाफ समझौता किया है।

शुरू से ही मै कांग्रेस से समझौते के पक्ष में नहीं था। कांग्रेस के कारण देश पिछड़ा है। मैं जीवन भर कांग्रेस का विरोध करता रहा हूं। केवल सत्ता हथियाने के लिए अखिलेश ने यह गठबंधन किया गया है। इसकी जरूरत नहीं थी। हम अकेले सरकार बनाने जा रहे थे। जनता ने हमें बहुमत दिया, हमने अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाया।

​अब वह सब काम हमारी मर्जी के खिलाफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हमारे जिन लोगों के टिकट कटे हैं, वे अब क्या करेंगे। हमने पांच साल के लिए तो मौका गंवा दिया है। हमारे नेता व कार्यकर्ता चुनाव लड़ने से वंचित रह गए हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान पर निकलने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed